फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: मूंग और ढैंचा बीजने पर प्रति एकड़ एक हजार सब्सिडी मिलेगी

Tue, 14 Apr 2026 06:06 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सोनीपत। खरीफ सीजन से पहले खेतों की उर्वरा शक्ति बढ़ाने के लिए सरकार ने किसानों को मूंग और ढैंचा की खेती के लिए प्रोत्साहित करने की योजना लागू की है। इन फसलों की बिजाई करने पर किसान के खाते में सीधे प्रति एकड़ 1000 रुपये की सब्सिडी भेजी जाएगी।
योजना का लाभ लेने के लिए किसान को मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल पर पंजीकरण कराना अनिवार्य है। इसकी अंतिम तिथि 15 अप्रैल है। कृषि विशेषज्ञ बताते हैं कि मूंग और ढैंचा जैसी दलहनी व हरी खाद वाली फसलें मिट्टी में नाइट्रोजन सहित आवश्यक पोषक तत्वों की पूर्ति करती हैं।
विज्ञापन

खेत में ही इनकी जुताई करने से भूमि की उर्वरता शक्ति बढ़ जाती है। इससे रासायनिक खादों पर निर्भरता कम हो जाती है। इस बार सरकार ने बीज पर सब्सिडी देने के बजाय नकद प्रोत्साहन राशि देने का निर्णय लिया है।
पंजीकरण के बाद बीजी गई फसल का कृषि विभाग की तरफ से भौतिक सत्यापन किया जाएगा। इसके बाद ही सब्सिडी राशि जारी होगी।



धान की रोपाई से पहले दो माह का बेहतर उपयोग

जिले में गेहूं की कटाई अंतिम चरण में है। प्रशासन ने 15 जून से पहले धान की रोपाई पर रोक लगा रखी है। ऐसे में खेत दो महीने खाली रहते हैं। इस अवधि में मूंग और ढैंचा की खेती किसानों के लिए लाभकारी विकल्प बनकर उभरती है। यह फसलें कम समय में तैयार हो जाती हैं। जिले में एक लाख हेक्टेयर क्षेत्र में धान की खेती होती है जबकि 40 फीसदी क्षेत्र में गेहूं की कटाई पूरी हो चुकी है।



प्राकृतिक खेती को मिलेगा बढ़ावा

कृषि विभाग इस अभियान के साथ किसानों को प्राकृतिक खेती अपनाने के लिए भी प्रेरित करेगा। इसके लिए विशेष जागरूकता शिविर आयोजित किए जाएंगे। वर्तमान में जिले में करीब 6 हजार किसान इस पद्धति को अपना चुके हैं। विभाग का लक्ष्य इस संख्या में वृद्धि करना है।
विज्ञापन

वर्जन
गेहूं कटाई के बाद धान रोपाई से पहले का समय खेत सुधार के लिए सबसे उपयुक्त है। ऐसे में किसानों को मूंग व ढैंचा उगाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। सरकार की तरफ से दी जा रही सब्सिडी का लाभ लेने के लिए किसान निर्धारित समय में पंजीकरण अवश्य करवाएं। -डॉ. संदीप वर्मा, उपमंडल कृषि अधिकारी, सोनीपत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें