फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समानता और अधिकारों के प्रति जागरूक करता है बाबा साहेब का जीवन : कादियान

Tue, 14 Apr 2026 05:55 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
आंबेडकर जयंती पर लगाए भंडारे में सेवा करते विधायक देवेंद्र कादियान के पिता सतबीर कादियान। स्रोत
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


गन्नौर। नगर पालिका रोड स्थित संत गुरु रविदास सेवा समिति की ओर से मंगलवार को डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती पर शोभायात्रा निकाली गई।इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में विधायक देवेंद्र कादियान के पिता सतबीर सिंह कादियान पहुंचे।
उन्होंने कहा कि बाबा साहेब का जीवन समाज को समानता, शिक्षा और अधिकारों के प्रति जागरूक करता है। कादियान ने युवाओं को आंबेडकर के बताए मार्ग पर चलकर शिक्षा को प्राथमिकता देने की बात ही। इस अवसर पर बीपीएल परिवारों से जुड़े 500 मेधावी बच्चों को सम्मानित किया गया। भंडारा भी लगाया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में समिति अध्यक्ष रणधीर सिंह भोरिया, श्याम लाल पंवार, अजय सभरवाल, अंकित मल्होत्रा, ब्लॉक समिति अध्यक्ष अनिल कुमार, पार्षद अजय सरोहा, ऋषिराज, हवासिंह और राजेश कुमार मौजूद रहे।

वहीं, सांदल कलां में डॉ. भीमराव आंबेडकर रूरल डेवलपमेंट सोसाइटी ने आंबेडकर जयंती पर रक्तदान शिविर एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया। मुख्य अतिथि सतबीर सिंह कादियान ने शिविर का शुभारंभ किया। इस दौरान 41 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। यहां पर भी 33 मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


इस मौके पर संस्था प्रधान कप्तान सिंह, जोगेंद्र, सुरेश, सुनील, पूर्व सरपंच राकेश मौजूद रहे। इसके अलावा बड़ी, बेगा, रामनगर और राजपुर सहित अन्य गांवों में भी आंबेडकर जयंती मनाई गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें