फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: बस में महिला के बैग के एक लाख रुपये और चेन चोरी

Sun, 22 Jun 2025 12:51 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
गोहाना। रोडवेज बस में बेटे के साथ सफर कर रही महिला के बैग से एक लाख रुपये और चेन चोरी हो गई। गोहाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

गांव माहरा की संतोष ने पुलिस को बताया कि वह बच्चे के साथ गांव रिंढाना में मायके गई हुई थी। शुक्रवार को वह रोडवेज बस से रिंढाना से गांव माहरा जा रही थी। उनके पास दो बैग थे। बस में भीड़ अधिक थी। इसके चलते उन्होंने एक बैग को बस में सफर कर रहे अनजान व्यक्ति को दे दिया और वह बेटे को लेकर सीट पर बैठ गई।
विज्ञापन

उस व्यक्ति ने मौके का फायदा उठाकर बैग से एक लाख रुपये और सोने की चेन चोरी कर लिए। बैग को सीट के नीचे रख दिया। वह व्यक्ति बस स्टैंड से पहले मोर चौक के पास उतर गया। जब उन्होंने घर जाकर बैग को संभाला तो नकदी व चेन नहीं मिली। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें