फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: जीटी रोड पर दो ट्रकों की टक्कर से एक की मौत, दो घायल

Sat, 26 Oct 2024 04:10 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित बाबा ढाबे के पास शुक्रवार रात को दो ट्रकाें की आपस टक्कर हो गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए। हादसे के बाद लोगों की भीड़ मौके पर एकत्रित हो गई। मामले की सूचना डायल 112 पर दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। हादसे में मरने वाले युवक की पहचान नहीं हो पाई है।
विज्ञापन

घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर दो ट्रकाें की आपस में टक्कर हो गई। हादसे में ट्रक क्लीनर की मौत हो गई, जबकि एक ट्रक की बॉडी क्षतिग्रस्त होने से दो लोग उसमें फंस गए। लोगों की मदद से ट्रक की बॉडी को काटकर घायलों को बाहर निकाला गया। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भिजवा दिया गया। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें