फोटो: साेनीपत के श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर, मंडी में दस लक्षण महापर्व के तीसरे दिन पूजा अर
- फोटो : Samvad
सोनीपत। श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर, मंडी में दस लक्षण महापर्व के तीसरे दिन उत्तम आर्जव धर्म मनाया गया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना की। भगवान का अभिषेक और शांतिधारा की गई। शांतिधारा का सौभाग्य एसके जैन और प्रेमचंद जैन परिवार को मिला। एसके जैन के परिवार की ओर से भक्तामर महामंडल विधान भी कराया गया।
एसके जैन ने कहा कि छल-कपट से रहित व्यक्ति ही वास्तविक सुख प्राप्त कर सकता है। मन में छल-कपट होने से अशांति और दुख बढ़ता है। उन्होंने कहा कि गलत आचरण का परिणाम व्यक्ति को भुगतना पड़ता है।
मधु जैन, शशि जैन और रोशनी जैन ने उत्तम आर्जव धर्म के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि मनुष्य को व्यवहार में सरलता और ईमानदारी रखनी चाहिए। मुकेश जैन ने कहा कि किसी का हक नहीं छीनना चाहिए। किसी के साथ विश्वासघात भी नहीं करना चाहिए।
इस अवसर पर सुबोध जैन, राकेश जैन, जयकुमार जैन, जगदीश जैन, अनु, नूपुर, प्रियंका, प्रेरणा, बेबी, महक, नैना, दीपाली, राजीव सहित श्रद्धालु मौजूद रहे।