राई। गांव बड़ौली में घर के आंगन में खेल रही बच्ची संदिग्ध परिस्थितियों में पानी के टब में डूबी हुई मिली है। परिजन उसे लेकर निजी अस्पताल में पहुंचे। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सामान्य अस्पताल में भिजवाया। वीरवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
गांव बड़ौली निवासी सुनील की डेढ़ वर्षीय बेटी दिशा घर के आंगन में खेल रही थी। इस दौरान बच्ची की मांग कोमल घर का काम कर रही थी। बताया गया है कि खेलते-खेलते अचानक बच्ची पानी के टब में गिर गई। बेटी की आवाज न आने पर कोमल ने उसकी तलाश की। उसने देखा तो बच्ची पानी के टब में गिरी हुई मिली। बच्ची को लेकर परिजन निजी अस्पताल में पहुंचे। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले की सूचना मिलने पर पहुंची राई थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सामान्य अस्पताल के शवगृह में रखवाया। वीरवार को पुलिस शव का पोस्टमार्टम करवाएगी।