फोटो : सोनीपत के सूरी पेट्रोल पंप वाली गली स्थित वृद्धाश्रम में सेवा कार्यक्रम के दौरान पुरुषोत
- फोटो : Samvad
सोनीपत। अभियान फाउंडेशन के संरक्षक रहे स्व. पुरुषोत्तम शर्मा की पांचवीं पुण्यतिथि पर उनके परिजनों, मित्रों और सहयोगियों ने वृद्धाश्रम पहुंचकर बुजुर्गों को भोजन कराया, जरूरत का सामान भेंट किया और उनका आशीर्वाद लिया।
वेस्ट रामनगर स्थित सूरी पेट्रोल पंप वाली गली के वृद्धाश्रम में आयोजित सेवा कार्यक्रम की शुरुआत स्व. पुरुषोत्तम शर्मा की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देने के साथ हुई। इसके बाद परिवार के सदस्यों और सहयोगियों ने आश्रम में रह रहे बुजुर्ग महिला-पुरुषों के साथ समय बिताया।
इस मौके पर प्रवीण वर्मा ने कहा कि स्व. पुरुषोत्तम शर्मा केवल अच्छे वक्ता और लेखक ही नहीं थे, बल्कि समाज के प्रति गहरी संवेदनाएं रखने वाले व्यक्तित्व भी थे। वहीं समाज कल्याण शिक्षा समिति आश्रम के संचालक आनंद कुमार ने बताया कि आश्रम में 28 से अधिक बुजुर्ग रह रहे हैं। उन्होंने कहा कि बुजुर्गों के चेहरे पर मुस्कान देखना ही सबसे बड़ा संतोष है।
कार्यक्रम में स्व. पुरुषोत्तम शर्मा की पत्नी माधवी शर्मा, भाई अनिल कौशिक, सुनील कौशिक, सोनिया, प्रशांत, गीता सहित अन्य परिजन और सहयोगी मौजूद रहे।