फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: कल्पना चावला जयंती पर बेटियों को बड़े सपने देखने का दिया संदेश

Wed, 18 Mar 2026 01:42 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
अंतरिक्ष यात्री कल्पना चावला की जयंती पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित करते मोर्चा के सदस्य। स्रोत
विज्ञापन
गोहाना। पुराना बस स्टैंड के पास सत नगर में सोमवार को अंतरिक्ष में जाने वाली पहली भारतीय मूल की महिला कल्पना चावला की 64वीं जयंती मनाई गई। आजाद हिंद देशभक्त मोर्चा के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व वाइस प्रिंसिपल सुषमा सेतिया मुख्य वक्ता रहीं। इसमें उन्होंने बेटियों को बड़े सपने देखने का संदेश दिया।
विज्ञापन

सुषमा सेतिया ने कहा कि कल्पना चावला ने अपनी मेहनत और लगन से बड़ी उपलब्धियां हासिल की। उनका जन्म 17 मार्च 1962 को हुआ था। बचपन से ही उन्हें सितारों को देखने का शौक था और आठवीं कक्षा में ही उन्होंने इंजीनियर बनने का सपना देख लिया था।
उन्होंने बताया कि कल्पना चावला ने दो बार अंतरिक्ष यात्रा की। पहली बार 1997 में और दूसरी बार 2003 में। उन्होंने इससे प्रेरणा लेते हुए बेटियों को हमेशा बड़े सपने देखने और उस लक्ष्य की प्राप्ति के लिए सतत प्रयास करने पर बल दिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता आजाद हिंद देशभक्त मोर्चा के मुख्य संरक्षक आजाद सिंह दांगी ने की। उन्होंने कहा कि कल्पना चावला एक एयरोस्पेस इंजीनियर और अंतरिक्ष मिशन विशेषज्ञ थीं, जिन्होंने पूरे भारत का नाम रोशन किया।
कार्यक्रम में मार्गदर्शन मोर्चा के निदेशक डॉ. सुरेश सेतिया का मार्गदर्शन रहा। इस मौके पर उधम सिंह, सुभाष शर्मा, मनोज सैनी, दर्शना, रीना कश्यप, तनु, रेशु, सपना, शहीद नमूलला, आशीष, अनिल शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें