सोनीपत। भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर शनिवार रात 12 बजे मंदिरों में जय कन्हैया लाल के जयघोष गूंजने लगे। इस दौरान श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना करने के साथ लड्डू गोपाल को झूला झुलाया। उन्होंने देर रात 12 बजे बाल गोपाल के जन्म के बाद उपवास खोला।
बांके बिहारी सनातन सेवा समिति की ओर से कुंडली स्थित प्राचीन श्री शिव शक्ति धाम मंदिर में जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में भंडारा लगाया गया। गांव राठधना में सीनियर डिप्टी मेयर राजीव सरोहा ने ग्राम सुधार ड्रामेटिक क्लब, राठधना की ओर से आयोजित जन्माष्टमी कार्यक्रम का उद्घाटन किया।
उन्होंने क्षेत्रवासियों की सुख, शांति और समृद्धि के लिए प्रार्थना की। बच्चों ने सांस्कृतिक और धार्मिक नृत्य प्रस्तुत किए। इस दौरान बलराम सरोहा, काला मेंबर, सुमित, अनुराग, मनजीत, और दीपक शामिल रहे।
भगवान श्रीकृष्ण का जीवन धर्म की राह पर चलने का देता है सीख : विधायक
गन्नौर। शिव पार्क में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक देवेंद्र कादियान ने भगवान श्रीकृष्ण की आरती की। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का जीवन प्रेम, सत्य और धर्म की राह पर चलने की प्रेरणा देता है।
कार्यक्रम में रासलीला, दही-हांडी प्रतियोगिता, भजन संध्या और श्रीकृष्ण की लीलाओं पर आधारित सुंदर झांकियों ने सभी का मन मोह लिया। कलाकारों और बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी।
इस दौरान पूर्व पार्षद अंकित मल्होत्रा, हरीश वाधवा, दिनेश अदलखा, प्रवेश मदान, अमित बत्रा, हरीश मदान, सुरेंद्र जाग्या, तरुण चुघ आदि उपस्थित रहे।
भगवान श्रीकृष्ण की अनुपम लीला में निहित प्रेम में डूबे भक्ति
गन्नौर। ऋषि चैतन्य आश्रम में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर भक्तिमय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। देश-विदेश से हजारों श्रद्धालु इस अवसर पर एकत्रित होकर भगवान श्रीकृष्ण की अनुपम जीवन लीला में निहित प्रेम, भक्ति एवं आनंद का रसास्वादन किया।
गुरुदेव आनंदमूर्ति गुरुमां ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण की आकर्षण शक्ति को अपने भीतर और मन में महसूस करिए। भाव से देखें तो यही गोकुल है यही वृंदावन है। वही सुंदर कृष्ण बाल रूप से बाहर भी हैं और आत्मरूप से आप में हो विराजमान हैं।
सभी साधक उत्सव में भजन-कीर्तन के गायन व नृत्य की मस्ती में झूमते रहे। हरे कृष्ण-हरे कृष्ण, कृष्ण-कृष्ण हरे-हरे, हरे राम हरे राम, राम राम हरे-हरे महामंत्र का प्रवाहमान कीर्तन करते हुए सभी भक्त पूर्ण श्रद्धा और प्रेम की अनुभूति में मग्न हो गए।
फोटो 17: सोनीपत के गन्नौर स्थित शिव पार्क में आयोजित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव में विधायक दे