फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: देवउठनी एकादशी पर तुलसी-शालिग्राम का विधि विधान से कराया विवाह

Mon, 03 Nov 2025 01:54 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 11- सोनीपत के कल्याण नगर में देवउठनी एकादशी पर निकाली गई शालिग्राम की बरात में नृत्य करती - फोटो : 1
विज्ञापन
सोनीपत। कल्याण नगर स्थित मंदिर श्री ठाकुर द्वारा सेवा समिति की महिला मंडली ने रविवार को देवउठनी एकादशी पर तुलसी शालिग्राम का विधि-विधान से विवाह करवाया। शालिग्राम वर पक्ष की ओर से मंदिर समिति के प्रधान पवन तनेजा, वीना तनेजा व तुलसी वधु पक्ष की ओर से शालिनी बत्रा ने विवाह की रस्में निभाई।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि के रूप में विधायक निखिल मदान की माता मानसी मोहन मदान, ज्योति मदान ने पूजन करवाया। मानसी मोहन मदान ने कहा कि कल्याण नगर की महिला मंडली ने कार्तिक माह में प्रभातफेरियां निकालकर सनातन धर्म का प्रचार करते हुए समाज में सराहनीय योगदान दिया है।
बच्चों को अच्छे संस्कार व धर्म की रक्षा करने की भावना जागृत करने के लिए इस प्रकार के धार्मिक आयोजन विशेष महत्व रखते हैं। मंदिर समिति के प्रधान पवन तनेजा ने बताया कि कार्यक्रम में शगुन के रूप में मात्र एक रुपया लेकर समाज में फैली दहेज प्रथा जैसी सामाजिक कुरीतियों को समाप्त किए जाने का संकल्प भी लिया गया।
विज्ञापन

श्रद्धालुओं ने कन्या भ्रूण हत्या को जड़ से समाप्त करने की शपथ ली। कार्यक्रम में मंदिर समिति के महासचिव प्रेम नारंग, सचिव महेंद्र बत्रा, प्रेम वधवा, राकेश बत्रा, रमेश मानकटालिया, अशोक पुरी, गीतेश नागपाल, महिला मंडली की प्रधान द्रोपदी थरेजा, महासचिव वीना तनेजा, राज मुंजाल, प्रकाश आहूजा, रितु नंदा, यशोवंती शर्मा, मोना गुगलानी सहित काफी महिलाएं मौजूद रहीं।
क्षेत्रभर में निकाली शालिग्राम की बरात
कल्याण नगर, ऋषि नगर, बत्रा कॉलोनी से निकली शालिग्राम की बरात में महिलाओं ने खूब नृत्य किया। क्षेत्र के लोगाें ने गली-गली में पुष्प वर्षा कर बरात का स्वागत किया। जगह-जगह स्टाॅल लगाकर प्रसाद वितरित कर बरातियों का स्वागत किया गया। शालिग्राम-तुलसी की शोभायात्रा ने माहौल को भक्तिमय बनाया। कन्या भ्रूण हत्या जैसी कुरीतियों को समाप्त करने के संकल्प के साथ आठवें वचन का फेरा लगाकर तुलसी-शालिग्राम विवाह संपन्न हुआ। हवन के उपरांत श्रद्धालुओं के लिए भंडारा लगाया गया। भंडारे में क्षेत्र के श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें