फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झगड़े में 70 वर्षीय बुजुर्ग की मौत, हत्या का मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
गन्नौर। गांव कैलाना में शौचालय का टैंक लीक होने से दीवार की नींव में पानी जाने को लेकर हुए झगड़े में 70 वर्षीय बुजुर्ग पर हमला कर दिया गया। हमले में घायल बुजुर्ग की उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

कैलाना के विनोद ने बताया कि पड़ोसी जगबीर के टैंक का पानी लीक होकर उनकी दीवार की नींव में जा रहा था। जिसे लेकर हुई कहासुनी में जगबीर, उसके बेटे काला और पत्नी ने उनके साथ मारपीट कर दी। इसी दौरान हाथापाई में उसके पिता रघुवीर सिंह (70) गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें मेडिकल कालेज खानपुर में दाखिल कराया, जहां उनकी मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें