फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: रोडरेज में डे बैक के सहायक स्टोर मैनेजर की हत्या में 70 वर्षीय पूर्व सरपंच गिरफ्तार

विज्ञापन
फोटो - दिल्ली कटरा एक्सप्रेस वे पर रोडरेज मामले में गिरफ्तार किया गया युवक की हत्या करने का आरो
विज्ञापन
दिल्ली-कटरा एक्सप्रेसवे पर बरोदा गांव के पास हुई थी वारदात, बुजुर्ग आरोपी को दो दिन के रिमांड पर लिया
विज्ञापन

बरोदा थाना पुलिस ने शीला बाईपास निवासी रामचंद्र को किया गिरफ्तार, पहले किया था हवाई फायर, बाद में मारी थी गोली

फोटो :12:
संवाद न्यूज एजेंसी
गोहाना। दिल्ली-कटरा एक्सप्रेसवे पर गांव बरोदा के नजदीक रोडरेज में डे बैक आउटलेट के सहायक स्टोर मैनेजर प्रह्लाद (28) की गोली मारकर हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी रामचंद्र (70) को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी मूलरूप से रोहतक जिले के आसन गांव का रहने वाला है और फिलहाल रोहतक के शीला बाईपास पर रह रहा था। वह आसन गांव का पूर्व सरपंच रहा है। पुलिस ने उसे अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है। पुलिस अब वारदात में इस्तेमाल हथियार बरामद करने के साथ आरोपी के आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच करेगी।
पुलिस प्रवक्ता रविंद्र सिंह ने बताया कि रोहतक के रूड़की निवासी हरिओम ने बुधवार को बरोदा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी कि वह डे बैक आटउलेट में मेनटेनेंस एक्जिक्यूटिव मैनेजर है। उनके साथ रोहतक के तिलकनगर में रह रहे पंजाब के लुधियाना के राजगुरुनगर निवासी प्रहलाद सहायक स्टोर मैनेजर थे। कैथल से देर रात दोनों कार में सवार होकर जब रोहतक लौट रहे थे तो बरोदा के नजदीक पीछे से आई कार ने उनकी कार को टक्कर मार दी थी। इसके बाद दूसरी कार का चालक तेजी से भाग गया था। टक्कर मारने वाले चालक का उन्होंने करीब दो किलोमीटर तक पीछा कर उसे रुकवा लिया था। इसके बाद प्रहलाद कार से उतरकर उस चालक से बात करने गए तो कहासुनी होने पर दूसरी कार के चालक ने पिस्तौल निकालकर प्रहलाद को गोली मार दी थी। कंधे के पास गोली लगने से प्रहलाद की मौत हो गई थी। आरोपी ने गोली मारने से पहले हवाई फायर भी किया था।
विज्ञापन

कार के नंबर व साक्ष्य के आधार पर पुलिस ने आरोपी को दबोचा
मामले में पुलिस को आरोपी की कार के नंबर का पता लगा था। जिसके बाद कार के नंबर व अन्य साक्ष्य के आधार पर पुलिस टीम आरोपी तक पहुंची और रामचंद्र को गिरफ्तार कर लिया। बरोदा थाना प्रभारी कृष्ण कुमार ने बताया कि आरोपी रामचंद्र को दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। उससे वारदात में इस्तेमाल हथियार के बारे में पूछताछ की जाएगी। पुलिस हथियार बरामद करने का प्रयास करेगी। हथियार बरामद होने के बाद ही उसके लाइसेंसी या अवैध होने का पता लगेगा।
हिमाचल में परिवार से मिलकर आया था रामचंद्र
थाना प्रभारी के अनुसार, आरोपी रामचंद्र करीब पांच दिन पहले अपने परिवार से मिलने हिमाचल के डलहौजी गया था। वहां उनका बेटा रहता है। बुधवार को वह डलहौजी से वापस रोहतक लौट रहा था। इसी दौरान दिल्ली-कटरा एक्सप्रेसवे पर बरोदा गांव के नजदीक उसकी गाड़ी से प्रहलाद की कार को पीछे से टक्कर लग गई थी।
विज्ञापन

-70 वर्षीय रामचंद्र का इस तरह की वारदात को अंजाम देना चौंकाने वाला है। यह भी पता लगाया जाएगा कि आरोपी का पहले का व्यवहार कैसा रहा है और क्या वह किसी अन्य आपराधिक मामले में शामिल रहा है। रिमांड के दौरान वारदात से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जाएगी।
कृष्ण कुमार, प्रभारी, बरोदा थाना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें