फोटो 20: सोनीपत के गन्नौर लघु सचिवालय में समाधान शिविर में अधिकारियों को निर्देश देते एसडीएम प्
गन्नौर। समाधान शिविर में शुक्रवार को एसडीएम प्रवेश कादियान ने नागरिकों की शिकायतें सुनीं और अधिकारियों को शीघ्र समाधान के निर्देश दिए। शिविर में परिवार पहचान पत्र, पेंशन आदि से जुड़ी समस्याएं प्रमुख रहीं। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वह समस्याओं को गंभीरता से लें और प्राथमिकता के आधार पर जल्द निवारण सुनिश्चित करें।
एसडीएम ने कहा कि शिविर का उद्देश्य नागरिकों की समस्याओं का जल्द निवारण करना है। अधिकारी लोगों की शिकायतों के निवारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतें और हर शिकायत पर तत्परता से कार्य करें। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे समाधान शिविर में अपनी समस्याएं दर्ज करवाएं। शिविर में प्राप्त शिकायतों को संबंधित विभागों को सौंप दिया गया। इस दौरान उपमंडल के विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।