फोटो 12: सोनीपत लघु सचिवालय में एसएमडीए के अधिकारियों की बैठक लेते मुख्य सलाहकार डीएस ढेसी। स्
सोनीपत। लघु सचिवालय में शुक्रवार को मुख्य सलाहकार डीएस ढेसी ने सोनीपत महानगर विकास प्राधिकरण (एसएमडीए) की बैठक ली। उन्होंने विभागाध्यक्षों को निर्देश दिए कि तालमेल से विकास कार्यों को पूरा करें।
मुख्य सलाहकार डीएस ढेसी ने शहर के बीच से गुजरने वाली ड्रेन नंबर 6 के दूषित पानी को यमुना नदी में सीधे प्रवेश पर रोकथाम करने के निर्देश दिए। ड्रेन को प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए एसएमडीए व नगर निगम को संयुक्त रूप से जिम्मेदारी सौंपे। शहरवासियों को सुरक्षा प्रदान करने के लिए सीसीटीवी का संचालन एवं अन्य सभी मुख्य कार्यों को सोनीपत महानगर विकास प्राधिकरण की ओर से किया जाएगा।
उन्होंने म्हारी सड़क एप पर आने वाले शिकायतों की समीक्षा की। साथ ही सोनीपत क्षेत्र में कुंडली-नाथूपुर मेट्रो विस्तार पर जल्द काम शुरू करने के दिए। गांव जाट जोशी में स्थापित होने वाले बस स्टैंड को लेकर जल्द काम शुरू करने को कहा है। राजीव गांधी एजुकेशन सिटी में खाली पड़े प्लॉटों के वितरण के लिए कहा गया। नगर निगम क्षेत्र में अपशिष्ट जल उपचार संयंत्र, मुख्य सड़कें, जलापूर्ति, जिले के बुनियादी ढांचे का विकास तेजी के करने निर्देश दिए।
इस मौके पर एसएमडीए की मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) ए.मोना श्रीनिवास, अतिरिक्त उपायुक्त लक्षित सरीन, निगम आयुक्त हर्षित कुमार, एसीयूटी योगेश दिल्हौर, पुलिस उपायुक्त कुशाल सिंह, एडिशनल सीईओ वीना हुड्डा, जिला राजस्व अधिकारी सुशील शर्मा, जिला नगर योजनाकार अजमेर सिंह, रोडवेज महाप्रबंधक संजय कुमार, दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन से डीजीएम (सिविल) रजनीकांत, एएम सिविल) सौरव भी मौजूद रहे।