फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: हड़ताल से कल भी बंद रहेंगे कार्यालय

विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। दी रेवेन्यू पटवार एवं कानूनगो एसोसिएशन हरियाणा के आह्वान पर पटवारियों की हड़ताल सोमवार को भी जारी रही। बहादुरगढ़ के करीब 50 पटवारी हड़ताल पर रहे। पटवारियों ने कार्यालयों पर ताले लगाकर झज्जर में धरना दिया। मंगलवार को भी पटवारी हड़ताल पर रहेंगे।
विज्ञापन


हड़ताल के कारण रिहायशी प्रमाण पत्र, फर्द जमाबंदी और विभिन्न प्रकार की नकल सहित कई जरूरी राजस्व कार्य नहीं हो सके। दस्तावेज बनवाने कार्यालय पहुंचे लोगों को परेशानी हुई और कई लोगों को बिना काम करवाए लौटना पड़ा।

पटवारी मनोज और हरीश ने बताया कि नए राजस्व पोर्टल में कई माह से तकनीकी समस्याएं हैं। एसोसिएशन ने पोर्टल की खामियां दूर करने, ऑनलाइन कार्य के लिए कंप्यूटर सिस्टम व पर्याप्त टैब उपलब्ध कराने तथा डिजिटल क्रॉप सर्वे की रेंज बढ़ाकर 150 मीटर करने की मांग की। समस्याएं दूर नहीं होने पर हड़ताल अनिश्चितकाल तक बढ़ाने की चेतावनी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें