फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: अधिकारियों-कर्मचारियों ने वाई ब्रेक में किया योगाभ्यास

Mon, 09 Mar 2026 07:47 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
गन्नौर लघु सचिवालय में वाई ब्रेक के दौरान व्यायाम करते अधिकारी। स्रोत: प्रशासन
विज्ञापन
गन्नौर। लघु सचिवालय में सोमवार को अधिकारियों और कर्मचारियों ने तनावमुक्त रहने का संदेश दिया। आयुष विभाग की तरफ से मानसिक व शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के उद्देश्य से पांच मिनट का वाई ब्रेक दिलवाया गया।
विज्ञापन

योग सहायक जीतराम व रीतू ने योग ब्रेक में अधिकारियों व कर्मचारियों को कुर्सी पर बैठकर गर्दन के व्यायाम कराए। इसमें कुर्सी पर बैठे-बैठे ताड़ासन सहित अन्य सरल योग आसनों का अभ्यास करवाया ताकि अधिकारियों और कर्मचारियों को काम के दौरान तनाव से राहत मिले और दोबारा ध्यान केंद्रित करने में मदद मिले। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के सभी संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें