फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: पीएम की जींद रैली को लेकर पदाधिकारियों की लगाई ड्यूटी

विज्ञापन
गोहाना भाजपा कार्यालय में बैठक के दौरान पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपते जिला अध्यक्ष बिजें - फोटो : Healt Department
विज्ञापन
गोहाना। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 17 जुलाई को जींद में प्रस्तावित रैली की तैयारी के लिए गोहाना भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। जिला गोहाना अध्यक्ष बिजेंद्र मलिक ने बैठक की अध्यक्षता की। इसमें प्रभारी किरण कलकल मौजूद रहीं।
विज्ञापन

बैठक में रैली को सफल बनाने के लिए पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियां तय की गईं। प्रधानमंत्री रैली में हाइड्रोजन रेल को हरी झंडी दिखाएंगे और कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। 9 जुलाई को बुटाना स्थित जनता शिक्षण संस्थान में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अर्चना गुप्ता के सम्मान समारोह में अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं की भागीदारी का भी आह्वान किया गया। बैठक में भलेराम नरवाल, महेंद्र चिड़ाना, जितेंद्र शर्मा, रीना शर्मा, बलराम कौशिक और प्रवीण कश्यप सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें