फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: टटिहरी गाने में सरकारी स्कूल की छात्राओं और रोडवेज बस के चित्रण पर जताई आपत्ति

विज्ञापन
फोटो : सोनीपत लघु सचिवालय में नगराधीश को ज्ञापन सौंपते रक्षक सेना प्रमुख मनजीत तिहाड़ा व अन्य। - फोटो : चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट पर पहुंचे एक्सपोजर विजिट पर जाने वाले मेधावी छात्र।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। सोशल मीडिया पर प्रसारित टटिहरी नामक गीत को लेकर रक्षक सेना के नेतृत्व में सामाजिक कार्यकर्ताओं ने लघु सचिवालय में नगराधीश डॉ. अनमोल को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। रक्षक सेना प्रमुख मनजीत तिहाड़ा ने बताया कि गायक बादशाह के टटिहरी गीत के वीडियो में सरकारी स्कूल की छात्राओं से मिलती-जुलती वर्दी में लड़कियों को दिखाया गया है। साथ ही वीडियो में हरियाणा रोडवेज की बस, गांव का परिवेश और सरकारी स्कूल का नाम व रजिस्टर्ड कोड भी प्रदर्शित किया गया है। प्रतिनिधि मंडल ने गीत के कुछ बोलों को भी आपत्तिजनक बताते हुए कहा कि ऐसे शब्दों का प्रयोग छात्राओं के दृश्य के साथ दिखाया जाना समाज में गलत संदेश दे सकता है और हरियाणा की संस्कृति को ठेस पहुंचाता है।
विज्ञापन

उन्होंने मांग की कि इस गीत और वीडियो की जांच करवाई जाए, आवश्यक होने पर इस पर तुरंत प्रतिबंध लगाया जाए। संबंधित गायक और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए। इस दौरान राज सिंह दलाल, सुशील जाहरी, राकेश चोपड़ा कच्चे क्वार्टर प्रधान, सुरेंद्र, शिवानी महलाना और सुमन भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें