फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: स्वर्गधाम में शेड निर्माण में लगाई जा रही सामग्री में कमी देखकर जताई आपत्ति

Mon, 19 May 2025 12:36 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फाेटो 15- सोनीपत के खरखौदा के स्वर्गधाम में लगवाए जा रहे शेड़ को लेकर एकत्रित समिति सदस्य। स्रोत
विज्ञापन
खरखौदा। स्वर्गधाम में नगरपालिका की ओर से शेड निर्माण का कार्य चल रहा है। स्वर्गधाम की देखरेख करने वाली समिति के सदस्यों ने निर्माण सामग्री की गुणवत्ता ठीक नहीं होने की बात कहते हुए आपत्ति जताई।
विज्ञापन

मामला नपा अध्यक्ष हीरालाल इंदौरा के पास पहुंचा, तो उन्होंने मामले की जांच कराने की बात कही। खरखौदा के श्मशान घाट में जहां पर अंतिम संस्कार किया जाता है, उनके ऊपर बने कंक्रीट के शेड जर्जर हो चुके थे।
इस पर नगर पालिका की ओर से उन्हें हटाकर लोहे का शेड लगवाया जा रहा है। श्मशान घाट की देखरेख करने वाली समिति ने निर्माण कार्य पर अपनी आपत्ति दर्ज करते हुए नपा अध्यक्ष हीरालाल इंदौरा को शिकायत की।
विज्ञापन

समिति के सदस्यों ने कहा कि शेड की एक तरफ ऊंचाई कम है। साथ ही जो पाइप शेड खड़ा करने में प्रयोग किए जा रहे हैं, वह भी गुणवत्ता के हिसाब से ठीक नहीं लगाए जा रहे हैं। ऐसे में इसकी जांच की जानी चाहिए। इस पर नपा अध्यक्ष हीरालाल इंदौरा ने कहा कि शिकायत पर वह श्मशान घाट जाकर आए हैं।
विज्ञापन

नपा अधिकारियों को कहा गया है कि वह ठेकेदार को बुलाएं और निर्माण कार्य को लेकर रिपोर्ट उन्हें प्रस्तुत करें। वह स्वयं मामले की जांच करवाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें