फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: प्लॉट रजिस्ट्री में नंबरदार गिरफ्तार

विज्ञापन
फोटो: सोनीपत के खरखौदा थाना पुलिस की गिरफ्त में आरोपी नंबरदार। स्रोत: पुलिस प्रवक्ता
विज्ञापन
खरखौदा। धोखाधड़ी से महिला की जगह दूसरी महिला को खड़ा कर 300 वर्ग गज के प्लॉट की रजिस्ट्री कराने के मामले में खरखौदा थाना पुलिस ने नंबरदार दयानंद को गिरफ्तार किया है। खरखौदा के सैनी मोहल्ला निवासी दयानंद को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया। इस मामले में अब तक तीन आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं।
विज्ञापन

रोहतक के कुलताना गांव निवासी यीशु डागर ने 27 नवंबर 2025 को प्राथमिकी दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि शादी के बाद ससुर ने उन्हें 300 वर्ग गज का प्लॉट दिया था। बाद में पता चला कि उनके पति की पहले से शादी हो चुकी थी। विवाद के बाद वह मायके चली गई थीं।
महिला ने आरोप लगाया कि जब वह अपना प्लॉट बेचने लगीं तो जानकारी मिली कि ससुराल पक्ष ने उनकी जगह दूसरी महिला को खड़ा कर फर्जी दस्तावेज के आधार पर प्लॉट की रजिस्ट्री अपने नाम करा ली थी। पुलिस ने पहले आरोपी महिला की पहचान की तस्दीक करने वाले धर्मेंद्र और बाद में आरोपी महिला को गिरफ्तार किया था। अब नंबरदार दयानंद को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें