फोटो 03- सोनीपत के गांव भठगांव स्थित ऑक्सीजन बाग का भ्रमण करती टीकाराम कन्या महाविद्यालय के एनए
- फोटो : rajauri
सोनीपत। टीकाराम कन्या महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) की दोनों इकाइयों की ओर से चल रहे सात दिवसीय शिविर का दूसरा दिन रहा। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी दीपशिखा व डॉ. आशा रानी ने स्वयंसेविकाओं को गांव भठगांव स्थित ऑक्सीजन बाग का भ्रमण करवाया।
पर्यावरण संरक्षण के लिए लोगों को प्रेरित कर रहे ट्रीमेन देवेंद्र सूरा ने स्वयंसेविकाओं को पेड़ों का महत्त्व बताते हुए पौधरोपण करने की प्रेरणा दी। भठगांव के भ्रमण के दौरान स्वयंसेविकाओं ने पौधरोपण कर ग्रामीणों को जागरूक किया। साथ ही ऑक्सीजन बाग में अभियान चलाकर सफाई की। महाविद्यालय की प्राचार्य गीता ने स्वयंसेविकाओं को पौधरोपण करने के लिए प्रेरित किया, ताकि पर्यावरण स्वच्छ बना रहे। शिविर में 107 स्वयंसेविकाओं ने भाग लिया।