फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: हरियाणा के बजट में रखा जाएगा हर वर्ग का ख्याल

Sat, 21 Feb 2026 05:39 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो : सोनीपत के एक गांव में ग्रामीणों से मुलाकात के दौरान विकास कार्यों पर चर्चा करते सहकारिता
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गोहाना। सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार की ओर से पेश किए जाने वाला बजट जनहितैषी और अंत्योदय की भावना से ओत-प्रोत होगा। यह बजट हर वर्ग को ध्यान में रखकर तैयार किया जा रहा है। सरकार का लक्ष्य अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाना है।
सहकारिता मंत्री शनिवार को गोहाना विधानसभा क्षेत्र के गांव रोलद लतीफपुर, दोदवा, जौली, खेड़ी दमकन में विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों में पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों से संवाद करते हुए कहा कि यह बजट प्रदेश के विकास को नई गति देगा।
विज्ञापन

इसमें कृषि क्षेत्र को मजबूती देने, युवाओं के लिए रोजगार और कौशल विकास के अवसर बढ़ाने, महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए योजना विस्तार देने तथा बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ करने पर विशेष जोर रहेगा। उन्होंने कहा कि सहकारिता आंदोलन को भी नई ऊर्जा देने के लिए ठोस कदम उठाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

इससे किसानों और ग्रामीणों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाया जा सकेगा। कैबिनेट मंत्री ने ग्रामीणों से विकास कार्यों की जानकारी ली और समस्याएं एवं सुझाव सुने। उन्होंने ग्रामीणों का आह्वान किया कि वह विकास कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाएं और सरकार की योजनाओं का लाभ उठाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें