फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: अब ग्रामीण होंगे तंदरुस्त, 89 गांवों में ओपन जिम लगाए जाएंगे

Sun, 07 Apr 2024 11:37 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
सोनीपत के गांव शहजादपुर में ओपन जिम में मशीन को लगाते ठेका कर्मी। स्रोत: पाठक
विज्ञापन
सोनीपत। अब ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले लोग अपनी सेहत का ख्याल रख सकेंगे। जिला परिषद की ओर से ग्रामीणों की सुविधा को देखते हुए 89 गांवों में ओपन जिम लगाने का काम शुरू कर दिया गया है। 1.70 करोड़ रुपये की लागत से काम पूरा किया जाएगा। इसके बाद ग्रामीणों को निजी जिम में पैसे खर्च करने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। गांव में खाली स्थान पर स्थापित किए जा रहे ओपन जिम में बिना पैसे के ग्रामीण सुबह-शाम कसरत कर सकेंगे।
विज्ञापन


जिला परिषद ने ग्रामीण क्षेत्र के लोगों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए पहल की है। शहर की तर्ज पर अब गांवों में ओपन जिम की व्यवस्था की जाएगी। ओपन जिम में लोगों की फिटनेस बनाने के लिए विभिन्न तरह के 15 उपकरण लगाने का काम शुरू हो गया है। इस योजना का मकसद ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को जिम की सुविधा उपलब्ध कराना है। शारीरिक रूप से स्वस्थ रह सकें, इसके लिए व्यायाम जरूरी है। ग्रामीण क्षेत्र के युवा इससे काफी लाभान्वित होंगे। सेहत संवारने के संसाधन उन्हें अपने गांव में ही उपलब्ध हो सकेंगे। गांवों में पहले से ही खेल के मैदान तो हैं, लेकिन देखरेख के अभाव में ज्यादातर मैदानों की हालत खस्ता है। युवाओं को अपनी सेहत दुरुस्त रखने के लिए शहर की जिम का रुख करना पड़ता है। शहर की जिम में उन्हें महीने के हिसाब से फीस देनी पड़ती है। इसके अलावा शहर आने-जाने में भी उनका समय बर्बाद होता है। युवा गांवों में ओपन जिम खोलने की मांग कर रहे थे। ग्रामीण युवाओं को सेहत का ध्यान रखने के लिए जिला परिषद ने सभी गांवों में ओपन जिम खोलने का निर्णय लिया है।
जिम में सभी मशीनें लगाई जाएंगी

पहले चरण में 89 गांवों में ओपन जिम लाने का काम शुरू हो गया है। जिम में एक्सरसाइज के लिए एयर स्विंग, पुल चेयर, टविस्टर, ब्राइज लेडर, शीशा, सेट अप बेंच, डबल क्रॉस वाकर, साइकिल, लेग प्रेस डबल, पेडल बार, पुश अप बार, स्टेयर स्टेपर, आर्म व्हील, इलिप्टिकल एक्सरसाइजर व रोइंग मशीन शामिल हैं। प्रत्येक ओपन जिम पर करीब 1.90 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन



आठ खंड के इन गांवों में लगेंगे जिम

कथूरा खंड : गांव गढ़वाल तिहाई पाना, रिंढाना, भावड।
मुंडलाना खंड : गांव चिड़ाना, शामड़ी लोहचब, बुसाना, जागसी सूरा, गंगाना, सिवानका, बुटाना खेतलान, नूरनखेड़ा, कोहला।

गोहाना खंड : गांव कासंडी, खानपुर कलां, सरगथल, कासंड़ा, माहरा, वजीरपुरा, बली ब्राह्मणान।

सोनीपत खंड : गांव नैना ततारपुर, सलीमपुर ट्राली, मोहाना, रोलद लतीफपुर, तिहाड़ कलां, भठगांव डूंगरान, भठगांव माल्याण, उल्देपुर, शहजादपुर, सांदल कलां निवादा, किलोहड़द।

गन्नौर खंड : गांव नयाबांस, आहुलाना, तेवड़ी, कैलाना, शेखपुरा, शाहपुर तगा, टेहा, भाखरपुर, दातौली, घसौली, बड़ी, भोगीपुर।
मुरथल खंड : गांव भिगान, लड़सौली, राजपुर, नांगल कलां, जैनपुर, मेहंदीपुर, बख्तावरपुर, मुकीमपुर, दीपालपुर, पलड़ी कलां, पलड़ी खुर्द, कुराड़, हसनपुर, कामी।
खरखौदा खंड : गांव फरमाणा लुरजान, खांडा, नसीरपुर चोलका, गोरड़, पहलादपुर, गोपालपुर, पाई, पिपली, आनंदपुर, झरोठी, रोहट, फतेहपुर, कंवाली, मंडोरा, मंडोरी, थाना खुर्द, थाना कलां, सैदपुर, जटौला, फिरोजपुर बांगर, तुर्कपुर, रामपुर, कुंडल, निजामपुर खुर्द, झरोठ, मौजमनगर।

राई खंड: गांव गढ़ी बाला, छतेहरा बहादुरपुर, नाथूपुर, प्रीतमपुरा, अटेरना, पतला, दहिसरा।



वर्जन

गांवों में ओपन जिम की व्यवस्था करने का काम शुरू कर दिया गया है। पहले चरण में 89 गांवों में ओपन जिम लगाए जाएंगे। ओपन जिम में जाकर ग्रामीण सुबह-शाम व्यायाम कर सकेंगे।
विज्ञापन


- डॉ. सुशील मलिक, मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जिला परिषद, सोनीपत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें