फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: अब और लंबा हुआ खेल नर्सरियां शुरू होने का इंतजार, दोबारा होगी जांच

Wed, 24 Apr 2024 10:18 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
सोनीपत के गोहाना रोड पर स्थित सुभाष स्टेडियम। संवाद
विज्ञापन
सोनीपत। प्रदेश भर में संचालित की जाने वाली खेल नर्सरियाें को शुरू करने को लेकर चल रहा इंतजार और लंबा हो गया है। एक बार जांच प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब सभी खेल नर्सरियों की दोबारा जांच की जाएगी। खेल विभाग पंचकूला ने सभी उप निदेशकों को जांच के आदेश जारी किए हैं। जिले में खेल नर्सरियों की जांच की जिम्मेदारी गुरुग्राम के खेल उप निदेशक गिरिराज को सौंपी है, जो जल्द ही खेल नर्सरियों का निरीक्षण करते हुए फिजिबिलिटी जांचेंगे।
विज्ञापन


खेल अधिकारियों ने बताया कि उप निदेशक खेल नर्सरियों की दोबारा जांच करेंगे। इसमें मुख्य तौर पर अकादमी में संबंधित खेल के लिए आधारभूत संरचना व प्रशिक्षक की योग्यता जांची जाएगी। मुख्यालय ने स्पष्ट किया है कि जांच जल्द पूरी कर इसकी रिपोर्ट एक मई तक खेल विभाग पंचकूला को जमा करवाएं, ताकि खेल नर्सरियों को जल्द शुरू करवाया जा सके। हालांकि स्थिति को देखते हुए अभी खेल नर्सरियों के शुरू होने पर संशय बना हुआ है।

जिले से 210 खेल नर्सरियों के आवेदन

जिले के विभिन्न क्षेत्रों से खेल नर्सरियों के लिए 210 आवेदन प्राप्त हुए थे। जिला खेल विभाग ने अपनी जांच करके नर्सरियों की रिपोर्ट मुख्यालय को भेज दी थी। हालांकि अब खेल विभाग पंचकूला ने दोबारा फिजिबिलिटी जांच करने के आदेश दिए हैं। गत वर्ष जिले में कुल 86 खेल नर्सरियां थी। इस बार खेल विभाग पंचकूला ने खेल नर्सरियों की संख्या को बढ़ाया हैं। उम्मीद है कि जिले में भी खेल नर्सरियों की संख्या में इजाफा किया जा सकता हैं। खेल नर्सरियों में 8 से 14 आयु वर्ग के खिलाड़ियों को प्रति माह 1500 रुपये व 15 से 19 आयु वर्ग को 2000 रुपये खुराक भत्ता दिया जाता है।
विज्ञापन


वर्जन

खेल नर्सरियों की फिजिबिलिटी जांच करने के लिए खेल मुख्यालय ने गुरुग्राम जोन के खेल उप निदेशक गिरिराज को नियुक्त किया है। इसकी रिपोर्ट एक मई तक मुख्यालय में जमा करानी होगी। जांच प्रक्रिया में हमारी तरफ हर संभव सहयोग दिया जाएगा।
विज्ञापन


शर्मिला राठी, जिला खेल अधिकारी, सोनीपत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें