फोटो : सोनीपत के खरखौदा बस स्टैंड के पास सोनीपत-सांपला मार्ग पर लगी फैंसी लाइटों का शुभारंभ कर
खरखौदा। सोनीपत-सांपला मार्ग पर लगाई गई फैंसी लाइटों का विधायक पवन ने बटन दबाकर शुभारंभ किया। इस दौरान पूरा मार्ग रोशनी से जगमगा उठा। लाइटें लगने से रात के समय अब राहगीरों को दिक्कत नहीं झेलनी पड़ेगी।
नगरपालिका की ओर से 86 लाख रुपये की लागत से इस मार्ग पर आधुनिक डिजाइन की फैंसी लाइटें लगाई हैं। विधायक ने कहा कि शहर को सुंदर और व्यवस्थित बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
यह पहल न केवल सौंदर्य बढ़ाएगी बल्कि रात के समय राहगीरों की सुरक्षा भी सुनिश्चित करेगी। उन्होंने बताया कि इसी तर्ज पर दिल्ली मार्ग पर भी फैंसी लाइट लगाने का कार्य तेजी से जारी है। कार्य जल्द पूरा कर लिया जाएगा। स्थानीय लोगों ने भी इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इससे शहर की पहचान में सकारात्मक बदलाव आएगा।