फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: अब जम्मू तक चलेंगी कटरा जाने वाली रोडवेज बसें

Wed, 10 Sep 2025 01:22 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 02: सोनीपत बस अड्डे पर खड़ी रोडवेज बसें। संवाद
विज्ञापन
सोनीपत। माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए राहतभरी खबर है। सोनीपत से कटरा वाया दिल्ली जाने वाली रोडवेज बसों का संचालन अब जालंधर से बढ़ाकर जम्मू तक कर दिया गया है। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन

श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड की तरफ से यात्रा शुरू करने का एलान करने तक बसों का संचालन कटरा तक ही किया जाएगा। 24 अगस्त को भारी बारिश और नदियों में आई बाढ़ के कारण जम्मू-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर पुल क्षतिग्रस्त हो गया था। तब से सोनीपत से कटरा जाने वाली बसें जालंधर तक जा रही थीं।
इस वजह से यात्रियों को परेशानी और रोडवेज को राजस्व का नुकसान हो रहा था। अब पुल पर एक लेन बहाल होने के बाद बसों को जम्मू तक चलाने की अनुमति मिल गई है। सोनीपत बस अड्डे से अक्तूबर 2024 से कटरा के लिए तीन बसों का संचालन किया जा रहा है।
विज्ञापन

ट्रेनों में वेटिंग लंबी रहती है इसलिए कई श्रद्धालु रोडवेज बस से ही वैष्णो देवी यात्रा को प्राथमिकता देते हैं। रोडवेज अधिकारियों का कहना है कि 26-27 अगस्त और 2-3 सितंबर की बारिश से कटरा स्थित भवन मार्ग को नुकसान पहुंचा है। इसके चलते यात्रा अस्थायी रूप से रुकी हुई है। यात्रा दोबारा से शुरू होने पर सोनीपत से बसें एक बार फिर कटरा तक जाएंगी।

वर्जन
जालंधर तक जा रही रोडवेज बसों का विस्तार अब जम्मू तक कर दिया गया है। माता वैष्णो देवी की यात्रा शुरू होते ही बसों को दोबारा से कटरा तक चलाया जाएगा। -संजय कुमार, महाप्रबंधक, हरियाणा रोडवेज।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें