फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: अब रोडवेज बस का मोबाइल एप पर लोकेशन देख सकेंगे यात्री

Sat, 23 Aug 2025 02:12 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। ट्रेन की तरह अब यात्री रोडवेज बसों का लोकेशन स्मार्ट फोन के एप पर जान सकेंगे। इसके लिए हरियाणा रोडवेज ने एक एप लॉन्च किया है। हालांकि अभी सिर्फ वातानुकूलित बसों में यह सुविधा दी गई है। भविष्य में साधारण बसें भी इस प्रोजेक्ट में शामिल की जाएंगी।
विज्ञापन

रेल यात्री मोबाइल एप के माध्यम से न सिर्फ ट्रेनों के टिकट बुक कराते हैं बल्कि ट्रेनों का लोकेशन पता कर लेते हैं। इसके लिए उन्हें रेलवे स्टेशन पर नहीं जाना पड़ता है। यात्रियों को इस तरह की सुविधा देने के लिए हरियाणा रोडवेज ने भी एक एप लॉन्च किया है जिससे यात्री बसों का लाइव लोकेशन पता सक सकेंगे।
ट्रेनों के बाद अधिकतर लोग रोडवेज की बसों में ही यात्रा करते हैं। अभी तक रोडवेज का कोई एप नहीं होने के कारण यात्री बसों की लोकेशन नहीं जान पाते थे। बस कहां है, उसके स्टैंड पर पहुंचने का समय क्या है ? इसकी सटीक जानकारी यात्रियों को नहीं मिल पाती है। कई बार यात्री बस स्टैंड पर पहुंचते हैं तो उन्हें पता चलता है कि बस छूट चुकी है या फिर बस आने में विलंब है।
विज्ञापन

ऐसी स्थिति में यात्रियों का समय बर्बाद होता है और उन्हें परेशानी होती है। इस समस्या को दूर करने के एल हरियाणा रोडवेज ने रोडवेज बसों के लाइव लोकेशन के लिए हरसेक की मदद से जीआईएस (जियोग्राफिक इनफार्मेशन सिस्टम) और जीपीएस (ग्लोबल पोजीशनिंग सिस्टम) से लैस सॉफ्टवेयर तैयार किया है।
इसके जरिये यात्री अपने मोबाइल में एप के माध्यम से बसों का नंबर, ऑनलाइन बुकिंग, बस की लोकेशन की जानकारी ले सकते हैं। एप पर बस का नंबर और कहां से कहां तक जाना है का ब्योरा भरते ही बस की लोकेशन सामने आ जाएगी।
यदि बस नंबर पता नहीं है तो संबंधित रूट पर चलने वाली बस की समय सारिणी के अनुसार भी बस की लोकेशन का पता किया जा सकता है। पूरे राज्य में रोडवेज की करीब 4 हजार बसें संचालित हैं। सोनीपत जिले में रोडवेज के पास 119 बसों का बेड़ा है जिनमें 15 बसें एसी हैं। फिलहाल सभी एसी बसें इस एप के कनेक्ट हो गईं हैं।
वर्जन

बसों के लाइव लोकेशन का पायलट प्रोजेक्ट ट्रायल पर है। जिले से विभिन्न रूटों पर संचालित सभी 15 एसी बसों में इसकी कनेक्टिविटी है। ट्रायल मोड में होने की वजह से अभी आधिकारिक तौर पर एप का नाम नहीं रखा गया है।-संजय कुमार, महाप्रबंधक, सोनीपत रोडवेज।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें