फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा की कोरोना वायरस रिपोर्ट अब नेगेटिव आई, अभी मेडिकल कॉलेज में भर्ती रहेगी

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बीच रविवार को राहत भरी बात यह रही कि सेक्टर 14 की छात्रा की कोरोना वायरस रिपोर्ट नेगेटिव आ गई है। उसकी कोरोना वायरस की रिपोर्ट शनिवार को पॉजिटिव आई थी और उसे खानपुर महिला मेडिकल कालेज के अस्पताल में रखा गया था। जहां उसकी दूसरी रिपोर्ट नेगेटिव आई है और अब दो दिन बाद तीसरी जांच कराने पर भी रिपोर्ट नेगेटिव आती है तो उसे छुट्टी मिल सकती है।
विज्ञापन

सेक्टर-14 की रहने वाली छात्रा यूके में पढ़ाई करती है। वह 18 मार्च को सोनीपत अपने घर लौटी थी। छात्रा की शुक्रवार को अचानक तबीयत खराब हो गई तो परिजन उसे लेकर खानपुर कलां स्थित महिला मेडिकल कॉलेज के अस्पताल में पहुंचे थे। जहां छात्रा को भर्ती कर चिकित्सकों ने उसका ब्लड सैंपल लेकर लैब में जांच के लिए भेजा था। लैब से शनिवार को छात्रा की कोरोना वायरस की रिपोर्ट आने पर कोरोना वायरस पॉजिटिव मिली थी। इस बारे में खानपुर कलां मेडिकल कालेज से स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को सूचना दी गई थी, जिसके बाद छात्रा के परिजनों की जांच की गई तो वह शुरूआती जांच में ठीक मिले थे। उप सिविल सर्जन डॉ. दिनेश छिल्लर ने बताया कि छात्रा की रविवार को दूसरी जांच की गई, जिसमें उसकी रिपोर्ट नेगेटिव आ गई है। उन्होंने बताया कि यह राहत भरी खबर है और अब छात्रा की मंगलवार को तीसरी जांच की जाएगी। उसमें भी वह नेगेटिव मिलती है तो उसे छुट्टी दी जा सकती है। इसके बावजूद कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए लोगों को एहतियात बरतने के लिए कहा जा रहा है जो लोगों के लिए जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें