फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: अब 24 घंटे होगी फसल खरीद, किसानों के विरोध के बाद सरकार ने बदला फैसला

विज्ञापन
फोटो : सोनीपत के गोहाना में एसडीएम डॉ. अनमोल को ज्ञापन सौंपते किसान और कांग्रेस नेता। स्रोत : क
विज्ञापन
गोहाना। पूर्व मंत्री जगबीर मलिक और बरोदा विधायक इंदुराज नरवाल के नेतृत्व में क्षेत्र के सैकड़ों किसानों ने शुक्रवार को प्रदर्शन किया। किसानों ने सिंचाई विभाग रेस्ट हाउस से मिनी सचिवालय तक मार्च निकाला। प्रदर्शनकारी किसानों ने मंडी में फसल बिक्री को लेकर लागू नए नियमों को किसान विरोधी बताते हुए ज्ञापन एसडीएम गोहाना को सौंपा।
विज्ञापन

प्रदर्शन के दबाव के बाद पर सरकार ने मंडियों में 24 घंटे फसल खरीद सुनिश्चित करने का निर्णय लिया गया। किसानों ने इसे अपनी पहली जीत बताते हुए नए नियम वापस न लिए जाने विरोध जारी रहने कही।
किसानों का कहना है कि मंडियों में फसल बिक्री को लेकर सरकार द्वारा लाए नए नियमों बायोमेट्रिक अनिवार्यता, मेरी फसल मेरा ब्यौरा का रिकॉर्ड और ट्रैक्टर-ट्रॉली पर नंबर प्लेट जैसी शर्तों के कारण उन्हें परेशानी उठानी पड़ रही है। किसानों को बिना रजिस्ट्रेशन के किसानों को मंडियों में गेहूं बेचने में दिक्कत आ रही है। समस्याओं के समाधान न होने पर किसानों ने आंदोलन तेज करने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें