सोनीपत। पटेल नगर स्थित घर से आभूषण व नकदी चोरी होने का मामला सामने आया है। ज्योति ने सिविल लाइन थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है कि चोर उनके घर में घुसकर अलमारी से नकदी व आभूषण निकाल ले गए। चोर घर से 45 हजार रुपये, सोने की चेन, दो सोने के चांदी सूरज व दो चांदी के सिक्के ले गए। पुलिस चोरों का पता लगाने के लिए क्षेत्र में लगे सीसीटीवी खंगाल रही है।