फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब बीस रुपये में होगी खाद्य पदार्थ में मिलावट की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की जांच अब कहीं भी कराई जा सकती है। अपने क्षेत्र में ही जरूरी खाद्य पदार्थों का टेस्ट कराया जा सकता है। इसके लिए शासन ने मोबाइल वैन उपलब्ध कराई है। उसमें प्रयोगशाला बनाई गई है। इस प्रयोगशाला में खाद्य पदार्थ की गुणवत्ता का परीक्षण 20 रुपये देकर 30 मिनट में प्राप्त किया जा सकता है।
विज्ञापन

खाद्य पदार्थ में मिलावट से गंभीर बीमारियां हो सकती हैं। शुद्ध खाद्य पदार्थ की सामान्य रूप से न तो पहचान की जा सकती है और न ही ज्यादातर लोगों को इनका परीक्षण कराने का पता होता है। खाद्य पदार्थ का परीक्षण कराने के लिए उसकी खरीद का पक्का बिल होना जरूरी है, जबकि ज्यादातर दुकानदार पक्का बिल देते ही नहीं हैं। इसके कारण ज्यादातर खाद्य पदार्थों का परीक्षण कराना संभव नहीं होता है। मिलावटी खाद्य पदार्थों से कैंसर जैसी गंभीर बीमारियां भी हो सकती है। शासन ने गुणवत्ता युक्त खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने को नई योजना तैयार की है। इसके लिए मोबाइल परीक्षण लैब जिले में भेजी गई है।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी वीरेंद्र गहलावत ने बताया कि मोबाइल वैन जिले के प्रमुख शहरों-कस्बों में उपलब्ध रहेगी। इस पर तीन सदस्यों का स्टाफ है। मोबाइल परीक्षण वैन पर तकनीक अफसर, तकनीक सहायक व चालक उपलब्ध हैं। इसके लिए अधिकारी अंकित कुमार को मोबाइल संख्या 9034353627 पर संपर्क किया जा सकता है। इस वैन में प्रमुख रूप से दूध, घी, मिठाई, पनीर, दूध से बने पदार्थ, चटनी व खाद्य तेल आदि का परीक्षण कराया जा सकता है। इसके लिए सैंपल के साथ ही 20 रुपये की रसीद कटवानी होगी। उसके 30 मिनट बाद लैब से रिपोर्ट उपलब्ध करा दी जाएगी।
विज्ञापन

खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की जांच खुद करा सकते हैं। इससे लैब की पहुंच प्रत्येक व्यक्ति तक हो गई है। इससे परीक्षण कराकर हम गुणवत्ता युक्त खाद्य पदार्थ का चयन कर सकते हैं। - अशोक बंसल, एडीसी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें