फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: निजी प्रकाशकों की किताबें बेचने पर सात स्कूलों को नोटिस

Wed, 16 Apr 2025 12:41 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
सोनीपत के गी​ता भवन चौक ​स्थित दुकान से किताबें खरीदते अ​भिभावक व विद्यार्थी। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सोनीपत। शिक्षा विभाग के निर्देश के बाद भी कई स्कूल संचालक निजी प्रकाशकों की किताबें बेच रहे हैं। जिसका पता लगने पर शिक्षा विभाग की तरफ से कार्रवाई करते हुए सात स्कूलों को नोटिस जारी किए गए हैं। स्कूल संचालकों से तीन दिन में जवाब मांगा गया है।
विज्ञापन


जिला शिक्षा अधिकारी नवीन गुलिया ने बताया कि सभी स्कूल संचालकों को एनसीईआरटी और एससीईआरटी की किताब लगवाने के निर्देश दिए थे। साथ ही कहा था कि किसी भी विद्यार्थी को किसी एक दुकान से ही किताब खरीदने के लिए बाध्य न किया जाए, इसके बावजूद भी जिले के कई विद्यालय नियमों की अवहेलना करते पाए गए हैं। जिस पर संज्ञान लेते हुए सात स्कूलों को नोटिस जारी किए गए हैं। सभी को तीन दिन के अंदर नोटिस का जवाब देने को कहा है। उसके बाद नियम अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें