फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: एनडीपीएस मामले में आरोपी के घर नोटिस चस्पा, ढोल के साथ कराई मुनादी

विज्ञापन
फोटो :34:सोनीपत के गांव लल्हेड़ी में नोटिस चस्पा करने आई रांची रेलवे पुलिस। स्रोत पुलिस प्रवक्ता
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गन्नौर। मादक पदार्थ तस्करी के मामले में पुलिस पकड़ से बाहर चल रहे आरोपी के खिलाफ झारखंड पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए उसके घर पर नोटिस चस्पा किया है। ढोल के साथ मुनादी करवाई। यह कार्रवाई बुधवार को गांव लल्हेड़ी में की गई, जिससे क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना रहा।

झारखंड के रांची रेलवे थाना पुलिस के अनुसार गांव लल्हेड़ी के अमित के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज है। इस केस में रांची रेलवे स्टेशन से करीब 17 किलो 40 ग्राम गांजा बरामद किया गया था, जिसमें अमित सिंह सहित अन्य आरोपी नामजद हुए थे। पुलिस ने अन्य आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था जबकि अमित अभी तक पुलिस पकड़ से बाहर है।
विज्ञापन


इसी के चलते सिविल कोर्ट रांची के न्यायिक आयुक्त सह विशेष न्यायाधीश ने दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 82 के तहत उद्घोषणा आदेश जारी करते हुए आरोपी को 5 मई तक अदालत में पेश होने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


आदेशों के अनुपालन में रांची रेलवे पुलिस टीम गांव लल्हेड़ी पहुंची और मुनादी कराते हुए आरोपी के घर के बाहर नोटिस चस्पा किया। पुलिस अधिकारी का कहना है कि निर्धारित तिथि तक अदालत में पेश न होने पर आरोपी के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें