फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: एक सप्ताह से नहीं मिल रहा पेयजल, जताया रोष

Mon, 27 May 2024 10:13 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
सोनीपत के गोहाना स्थित जन स्वास्थ्य विभाग के कार्यालय में पेयजल ना मिलने पर रोष प्रकट करते गौतम
विज्ञापन
गोहाना। गौतम नगर में नागरिकों को एक सप्ताह से पेयजल उपलब्ध नहीं हो पा रहा। सोमवार को क्षेत्रवासियों ने जन स्वास्थ्य विभाग के कार्यालय में पहुंचकर रोष जताया। क्षेत्रवासियों ने उपमंडल अभियंता (एसडीओ) से मांग की है कि उनके क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति जल्द उपलब्ध कराई जाए। इससे उन्हें गर्मी के मौसम में राहत मिल सकेगी।
विज्ञापन

गौतम नगर निवासी करतार, विकास, धर्मबीर, सुदेश, उषा, मोनिका ने बताया कि गर्मी के मौसम में पेयजल की आपूर्ति नहीं होने से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्हें पेयजल के लिए पानी के टैंकरों पर निर्भर रहना पड़ रहा है। जबकि गर्मी के चलते घरों में पेयजल की खपत अधिक रहती है। क्षेत्रवासियों का आरोप है कि आसपास क्षेत्रों में पेयजल नालियों में व्यर्थ बह रहा है। उन्हें जरूरत के अनुसार भी पेयजल नहीं मिल रहा। क्षेत्रवासियों की मांग है कि उन्हें जरूरत के अनुसार पेयजल उपलब्ध कराया जाए।
वर्जन
समस्या के संज्ञान में आते ही संबंधित कर्मचारियों को मौके पर जाकर पेयजल पाइप की जांच करने के निर्देश दे दिए हैं। जल्द ही प्रत्येक घर तक पेयजल आपूर्ति पहुंचाने की व्यवस्था की जाएगी। क्षेत्रवासियों को नियमित पेयजल उपलब्ध कराया जाएगा।- सुनील कुमार, एसडीओ, जन स्वास्थ्य विभाग, गोहाना
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें