फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: बंद गोदाम में मिला शव, पहचान नहीं

Mon, 27 May 2024 10:11 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
गोहाना। जींद रोड स्थित शिव नगर के गेहूं के बंद पड़े गोदाम में एक व्यक्ति का शव मिला है। शहर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर खानपुर कलां के मेडिकल कॉलेज में रखवा दिया है। शव की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव की शिनाख्त के लिए आस-पास के थानों में सूचना भेज दी है।
विज्ञापन


उप सहायक निरीक्षक राजेंद्र ने बताया कि गोहाना रेलवे स्टेशन के पास शिव नगर में संदीप ने एक गोदाम लिया हुआ है। इसमें गेहूं का भंडार कर रखा है। गोदाम गत 15 दिन से बंद पड़ा था। संदीप जब गोदाम के पास पहुंचा तो बदबू आई। गोदाम के अंदर जाकर देखा तो एक शव पड़ा हुआ था। संदीप ने इसकी सूचना देवीपुरा चौकी पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और खानपुर कलां के मेडिकल कॉलेज में भिजवा दिया है। पुलिस शव की पहचान करने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें