फोटो 03: शहर के एक नशा मुक्ति केंद्र में लोगों को जागरूक करते अधिवक्ता। स्रोत: सूचना विभाग
सोनीपत। जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण की ओर से नशा मुक्ति केंद्रों व जिला कारागार में वीरवार को जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए ए। इसका उद्देश्य नशे के प्रभाव को रोकना व लोगों को जागरूक करना है।
अधिवक्ता विक्रम सैनी, विनोद शर्मा व नवीन रतेवाल ने बताया कि नशे से बचने का सबसे अच्छा तरीका नशे का सेवन न करना है। साथ ही ऐसी स्थिति से बचना जो इस तरह की समस्याएं पैदा करती हैं। ड्रग्स न लेने का चुनाव करने से अपने शरीर और भविष्य पर नियंत्रण रख सकते हैं।
उन्होंने बताया कि मादक पदार्थों से संबंधित अपराधों की रिपोर्ट के लिए राष्ट्रीय नारकोटिक्स हेल्पलाइन नंबर 1933 पर जानकारी दी जा सकती है। नशा पीड़ितों के परामर्श व पुनर्वास सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर 14446 और कानूनी सहायता के लिए नालसा हेल्पलाइन नंबर 15100 व जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण सोनीपत के हेल्पलाइन नंबर 0130-220057 पर भी जानकारी ले सकते हैं।