फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: न्यायमूर्ति महाबीर सिंह के निधन पर रखा नो वर्क डे

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति महाबीर सिंह सिंधु के आकस्मिक निधन पर जिला बार एसोसिएशन ने बुधवार को शोक सभा आयोजित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। अध्यक्ष कमल हुड्डा की अध्यक्षता में हुई बैठक में शोक प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया गया और उनके सम्मान में नो वर्क डे घोषित किया गया।
विज्ञापन

अधिवक्ताओं ने न्यायमूर्ति सिंधु के निधन को न्यायिक जगत के लिए अपूरणीय क्षति बताया और उनके योगदान को याद किया। दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिवार को दुख सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की गई। शोक प्रस्ताव में कहा गया कि न्यायमूर्ति सिंधु ने निष्पक्षता, ईमानदारी और संवेदनशीलता के साथ न्याय व्यवस्था को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। बैठक में उपाध्यक्ष सोनू भारद्वाज, सचिव संदीप खरब, संयुक्त सचिव कृतिका, कोषाध्यक्ष प्रवीण कुमार ढिल्लो सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें