फोटो : सोनीपत के खरखौदा सब्जी मंडी में फैली गंदगी व सड़ता सब्जियों का ढ़ेर। संवाद
- फोटो : 1
खरखौदा। दिल्ली मार्ग पर स्थित सब्जी मंडी का बुधवार को मार्केट कमेटी के प्रधान आनंद दहिया ने अधिकारियों के साथ दौरा किया। मंडी में फैली गंदगी को देख प्रधान भड़क गए। खुले में प्याज व आलू सड़ते देखकर प्रधान ने सचिव को आढ़तियों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश दिए।
इससे पहले मार्केट कमेटी कार्यालय में सचिव सिकंदर कादयान व एक्सईएन यजविंद्र मोर के साथ बैठक की। इसमें उप प्रधान गुलशन ठेकेदार व सब्जी मंडी आढ़ती भी मौजूद रहे। आनंद दहिया व उप प्रधान गुलशन ठेकेदार ने कहा कि पहले मंडी के जर्जर शेड को हटाया जाए। यदि कोई हादसा हो गया तो अनहोनी तय है।
एक्सईएन ने बताया किो दो बार बोली कराने पर भी कोई बोलीदाता नहीं आया, अब ओपन बोली कराने के लिए मुख्यालय को पत्र लिखा जाएगा। वहीं, सब्जी मंडी के तल को उठाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि यहां के लिए पहले से सड़क बनाने का टेंडर छोड़ा गया था, जिसे कैंसिल कर तल ऊपर उठाने के लिए प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी।
बैठक के बाद अधिकारी व मार्केट कमेटी के प्रधान सब्जी मंडी पहुंचे तो न केवल सब्जियों के ढ़ेर मंडी में सड़ते मिले वहीं मंडी के दुकानदारों, आढ़तियों व ढ़ाबा संचालकों ने एक दूसरे पर गंदगी को लेकर आरोप लगाने शुरू कर दिए। जिस पर मार्केट कमेटी प्रधान आनंद दहिया ने सचिव को आदेश दिए कि आढ़तियों पर इस प्रकार से सब्जियां फेंकने पर कार्रवाई की जाए।
वहीं, आसपास के लोग जो मंडी में कूड़ा डाल रहे हैं उन पर सख्ती बरती जाए। सबसे पहले मंडी में सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने पर ध्यान दिया जाए, बाकी कार्यों को दूसरे चरण में सिरे चढ़ाने पर काम हो।
फोटो : सोनीपत के खरखौदा सब्जी मंडी में फैली गंदगी व सड़ता सब्जियों का ढ़ेर। संवाद- फोटो : 1