फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: यमुना में बहे शिवम का 72 घंटे बाद भी नहीं मिला सुराग

विज्ञापन
यमुना में बहे शिवम की तलाश में जुटी एनडीआरएफ की टीम।
विज्ञापन
गन्नौर। यमुना नदी के बेगा घाट पर नहाते समय तेज बहाव में बहे 17 वर्षीय शिवम का 72 घंटे बाद भी सुराग नहीं लगा है। उसकी तलाश में यमुना में लगातार सर्च अभियान चलाया जा रहा है। गोताखोरों के साथ एनडीआरएफ की टीम भी अभियान में जुटी है। पुलिस और ग्रामीण भी सहयोग कर रहे हैं।
विज्ञापन

सनपेड़ निवासी रविंद्र ने बताया कि तीन दिन पहले शिवम अपने छोटे भाई 15 वर्षीय सत्यम के साथ बेगा घाट पर नहाने गया था। इसी दौरान दोनों भाई यमुना के तेज बहाव में बह गए। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। दोनों की तलाश शुरू की गई।
सर्च अभियान के दौरान रविवार को 15 वर्षीय सत्यम का शव बरामद हो गया था। सोमवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव स्वजन को सौंप दिया। इसके बाद सत्यम का अंतिम संस्कार कर दिया गया। वहीं, शिवम की तलाश अभी जारी है। पुलिस के अनुसार उसे खोजने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें