फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: सीएचसी में पार्किंग न सुविधाएं मिलीं, महानिदेशक ने जताई नाराजगी

Tue, 06 Jun 2023 01:14 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य अधिकारियों को निर्देश देती महानिदेशक
विज्ञापन
गन्नौर। स्वास्थ्य सेवाओं को दुरुस्त करने के उद्देश्य से महानिदेशक डॉ. सोनिया त्रिखा ने सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्हें न तो पार्किंग की व्यवस्था मिली और न ही अन्य सुविधाएं। इस पर उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी दी कि लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। अगर इसके बाद भी लापरवाही की गई तो वह कार्रवाई के लिए तैयार हैं।
विज्ञापन

महानिदेशक ने निर्देश दिए कि रोजाना अस्पताल का निरीक्षण कर जांच करें कि किसी ओपीडी कक्ष व अन्य जगहों पर सुविधाएं दुरुस्त हैं या नहीं। विभाग का उद्देश्य है कि मरीजों को बेहतर उपचार मिले। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आने वाले प्रत्येक मरीज का बेहतर उपचार करें। कर्मचारियाें को निर्देश दिए कि उन्हें जो जिम्मेदारी मिली है, वह अपने दायित्व का निर्वहन बेहतर ढंग से करें। उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रवेश द्वार पर वाहनों की पार्किंग को लेकर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि प्रवेश द्वार से अस्पताल तक का रास्ता साफ हो, अस्पताल परिसर में पार्किंग की व्यवस्था की जाए। साथ ही ओपीडी से अलग कार्यालय बनाया जाए।
उन्होंने सिविल सर्जन डॉ. जयकिशोर व वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. टीना आनंद को निर्देश दिए कि अस्पताल में किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं आनी चाहिए। अस्पताल में मशीन, सफाई, पानी, दवा एवं मरीजों की दी जाने वाली सुविधाएं आदि की व्यवस्था को सुनिश्चित किया जाए। जो भी कमियां हैं, उनको शीघ्र दूर किया जाए। इसके अलावा महिला रोग विशेषज्ञ की ओपीडी में कमी मिलने पर चिकित्सक की नियुक्ति का सुझाव दिया।
विज्ञापन

डिलिवरी केस में प्रगति कम देख जताई नाराजगी
महानिदेशक ने सीएचसी में डिलिवरी केस की संख्या कम होने पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने निर्देश दिए कि शहर व गांव स्तर पर योजना बनाकर अधिक संख्या में कैंप लगाकर डिलिवरी और आयुष्मान कार्ड सुविधा के बारे में ज्यादा से ज्यादा जागरूक करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें