फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: हर्बल उत्पाद बेचने के नाम पर 35 लाख ऐंठने की आरोपी महिला गिरफ्तार

Tue, 06 Jun 2023 01:12 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 24: धोखाधडी व चिटफंड के मामले में गिरफ्तार आरोपी महिला पुलिस टीम के साथ।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सोनीपत। इंडियन कॉलोनी निवासी युवक को हर्बल उत्पाद की बिक्री का झांसा देकर 35 लाख रुपये ठगने वाली महिला नाजिया को कर्नाटक के चित्रदुर्ग से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसे अदालते में पेश कर छह दिन के रिमांड पर लिया है। वहीं मामले में अन्य आरोपियों व महिला के पति की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।

नवंबर, 2019 को इंडियन कॉलोनी निवासी भूप सिंह ने शहर थाना में मुकदमा दर्ज कराया था कि उनकी मुलाकात राजस्थान स्कूल में शिक्षक नवीन मीणा से उनके परिचित प्रदीप के माध्यम से हुई थी। नवीन ने बताया था कि वह एवरग्रीन फ्यूचर नामक एक कंपनी का एजेंट है। कंपनी का कार्यालय गोवा में है। यह कंपनी हर्बल उत्पादों की बिक्री कर अपने निवेशकों का पैसा महज छह माह में दोगुना कर देती है। निवेश करने के 15 दिन के बाद से ही कंपनी लाभ देने लगती है। उन्होंने शुरुआत में कुछ राशि लगाई तो उसको अच्छा मुनाफा मिला। लेकिन बाद में अलग-अलग समय में उनके व उनके परिवार के सदस्यों के नाम से करीब 35 लाख रुपये ले लिए गए। कंपनी की तरफ से न तो कोई हर्बल उत्पाद दिया गया और न ही रुपये लौटाए गए। जिस पर उन्होंने मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना शहर के जांच अधिकारी रतन सिंह की टीम ने कार्रवाई करते हुए नाजिया को कर्नाटक से गिरफ्तार कर लिया। उसे सोनीपत अदालत में पेश कर छह दिन के रिमांड पर लिया गया है। मामले में गहनता से पूछताछ की जा रही है। शहर सोनीपत थाना प्रभारी देवेंद्र कुमार ने बताया कि उसके पति की भी भूमिका मिली है। मामले में सभी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

फोटो 24: धोखाधडी व चिटफंड के मामले में गिरफ्तार आरोपी महिला पुलिस टीम के साथ।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें