फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहत : कोरोना से 24 दिन बाद कोई मौत नहीं, संक्रमितों से पांच गुना ठीक हुए

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में कोरोना संक्रमण जिस तेजी से फैला था, उसी तेजी से अब संक्रमण कम हो रहा है। राहत की बात यह है कि जिले में शुक्रवार को कोरोना से किसी की मौत नहीं हुई और संक्रमित दर काफी नीचे पहुंच गई है तो रिकवरी रेट काफी ऊपर पहुंच गया है। हालांकि तीसरी लहर की आशंका को देखते हुए प्रशासन अभी से स्वास्थ्य सुविधाएं बढ़ाने में जुटा हुआ है।
विज्ञापन

जिले में शुक्रवार को 48 नए संक्रमित मिले हैं। इससे जागसी की 9 वर्षीय लड़की व 7 वर्षीय उसका भाई और गन्नौर के लाला गढ़ी के रहने वाले 17 वर्षीय किशोर भी कोरोना पॉजिटिव हो गए। इससे पहले 2 अप्रैल को 50 से कम कोरोना के मरीज मिले थे। यहां संक्रमितों की संख्या 46 हजार 856 तक पहुंच गई है। शुक्रवार को संक्रमितों से पांच गुना ज्यादा 244 मरीजों के ठीक होने पर छुट्टी मिल गई है। इस तरह 45617 मरीज ठीक हो चुके हैं और 1006 का इलाज चल रहा है। हालात यह हैं कि जितनी जांच की गई है, उनमें 1.49 प्रतिशत संक्रमित मिले हैं।
जिससे जिले में रिकवरी रेट 97.87 प्रतिशत दर्ज की गई है। जिले में अब तक कोरोना से 233 लोगों की जान जा चुकी है, जिससे मृत्यु दर 0.49 प्रतिशत है। लोगों के स्वास्थ्य सुधार के लिए कोरोना संक्रमण से प्रभावित मरीजों को अस्पताल में इलाज मुहैया कराने के साथ होम आइसोलेशन में भी रखा जा रहा है।
विज्ञापन

कोरोना से बचाव के लिए मास्क लगाना व सामाजिक दूरी जरूरी
डीसी श्यामलाल पूनिया ने कहा कि जिले में लगातार कोरोना के केस मिल रहे है। ऐसे में लोगों को खांसी, बुखार व सांस लेने में तकलीफ होने पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से संपर्क करके जांच करानी चाहिए। इसके अलावा लक्षण वाले मरीज मास्क का उपयोग करें और लोगों से छह फुट की दूरी बनाएं रखें। यदि अपने आसपास कोई कोरोना संदिग्ध दिखे तो उसकी सूचना हेल्पलाइन नंबर-1950 पर दी जा सकती है।
डीसी श्यामलाल पूनिया ने बताया कि जिले में कोविड टेस्टिंग की रफ्तार को बढ़ाया गया है। जिले में प्रतिदिन 5 हजार से अधिक लोगों के सैंपल लिए जा रहे हैं। सभी गांवों में भी कोरोना टेस्टिंग के लिए स्वास्थ्य टीमें लगी हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें