फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: नपा उपाध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास बैठक अब 10 जनवरी को

Wed, 08 Jan 2025 01:54 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
गन्नौर। नगरपालिका उपाध्यक्ष दिनेश अदलखा के खिलाफ अविश्वास बैठक 10 जनवरी को निर्धारित कर दी गई है। इससे पहले यह बैठक 3 जनवरी को निर्धारित की गई थी, लेकिन एसडीएम मनीष कुमार फोगाट के बैठक में नहीं पहुंच पाने के कारण बैठक नहीं हो सकी। बैठक में 17 में से 14 पार्षद पहुंचे थेे, जिन्होंने एसडीएम के नहीं पहुंचने पर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी भी की थी। एसडीएम मनीष कुमार फोगाट ने बताया कि वह अचानक बीमार हो गए थे और पैर फिसलने से लगी चोट के कारण पैर पर प्लास्टर लग गया था। इस वजह से बैठक में नहीं पहुंचे पाए थे। अब बैठक 10 जनवरी को दोपहर 12 बजे नगरपालिका के सभागार में होगी। सभी पार्षदों को पत्र भेज कर सूचित कर दिया गया है।
विज्ञापन


ब्लाक समिति अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पर फैसला भी 10 को

ब्लॉक समिति अध्यक्ष सोनू कुमार व उपाध्यक्ष कृष्णा देवी के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव को लेकर बैठक भी 10 जनवरी को बीडीपीओ कार्यालय में होगी। बैठक की अध्यक्षता अतिरिक्त उपायुक्त अंकिता चौधरी करेंगी। ब्लाॅक समिति अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के खिलाफ 29 में 17 सदस्यों ने अविश्वास लाने के लिए बीडीपीओ पूनम चंदा को शपथ पत्र सौंपे थे। इस संबंध में दो बार बैठक बुलाई जा चुकी है, दोनों बार बैठक स्थगित हो गई। अब तीसरी बैठक 10 जनवरी को होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें