फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: प्रतिशोध में पिता-पुत्र की हत्या के बाद आरोपियों के निशाने पर थे नितिन

Mon, 24 Nov 2025 01:42 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन









खरखौदा। वर्ष 2020 में खरखौदा के नितिन सैनी की घर से बुलाकर केएमपी एक्सप्रेस-वे के पास बर्फ फोड़ने के सूए मारकर निर्मम हत्या कर दी गई थी। यहीं से खूनी रंजिश का दौर शुरू हुआ। नितिन सैनी की हत्या का आरोप गोपालपुर निवासी मोहित और नितिन पर लगा था।
नितिन सैनी की हत्या का बदला लेने के लिए पिछले साल राहुल ने अपने साथियों अंकुश व सन्नी के साथ मिलकर मोहित पर जानलेवा हमला किया था। तब मोहित बच गए थे। इसके बाद 24 अक्तूबर को मोहित की उनके पिता मुकदमे की तारीख पर कोर्ट जा रहे थे। इसी दौरान खरखौदा के थाना कला बाईपास चौक पर स्कॉर्पियो से टक्कर मारने के बाद तीन हमलावरों ने गोलियां मारकर उनकी हत्या कर दी थी।
विज्ञापन

वारदात में पुलिस खरखौदा के देवराज व राहुल, दिल्ली के रोहित व थाना कलां के कर्ण को गिरफ्तार कर चुकी है। रविवार को हुई मुठभेड़ में पांचवें आरोपी शुभम की मौत हो गई जबकि छठा आरोपी मनीष फरार होने में कामयाब रहा।
पुलिस आयुक्त ममता सिंह ने बताया कि इनपुट मिला था कि गोपालपुर के मोहित व उसके पिता धर्मबीर की हत्या को अंजाम देने के बाद अब आरोपियों के टारगेट पर गोपालपुर का नितिन भी है। इसी वजह से पुलिस की तरफ से नितिन को पहले से ही सुरक्षा दी जा चुकी थी। मुख्य आरोपियों की लगातार तलाश की जा रही थी। रविवार को उन तक पहुंचने में सफलता मिल गई। फरार आरोपी मनीष को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस साल 10 माह में 14 मुठभेड़ हुईं, जिनमें 31 अपराधी गिरफ्तार किए गए हैं।
सनसनीखेज है शुभम की आपराधिक पृष्ठभूमि
जिला करनाल के गांव छापर निवासी शुभम का आपराधिक इतिहास बेहद सनसनीखेज है। वर्ष 2019 में उसके विरुद्ध उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में डकैती का पहला मुकदमा दर्ज किया गया था। वर्ष 2021 में खरखौदा थाना में उसके विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज हुआ था। वर्ष 2023 में उसके विरुद्ध हत्या की कोशिश का मुकदमा शहर थाना सोनीपत दर्ज हुआ। यमुनानगर और गाजियाबाद में 2024 में उसके विरुद्ध लूट व हत्या की कोशिश के मुकदमे दर्ज हुए। उस पर संगीन अपराधों के कुल पांच मुकदमे उसके विरुद्ध दर्ज हैं।

संयोग...खरखौदा में मुठभेड़ में पस्त हुए कई अपराधी
खरखौदा क्षेत्र बदमाशों के साथ मुठभेड़ का केंद्र बन गया है। एक साल के भीतर कई शूटर यहां मुठभेड़ में दबोचे गए या फिर मारे गए। बंबीहा गैंग से जुड़े गैंगस्टर दीपक मान की हत्या के आरोपियों से हुई मुठभेड़ के बाद से यह क्षेत्र चर्चित हुआ।। इसके बाद बैंक लूट, हत्या और रंगदारी जैसे मामलों में शामिल बदमाश भी इसी क्षेत्र में मुठभेड़ के बाद पकड़े गए। दिल्ली में वारदात कर भागे कई शूटरों को भी खरखौदा में ही घेरा गया था।
प्रमुख मुठभेड़ पर एक नजर


7 नवंबर : रोहतक के बलियाना में पिता-पुत्र की हत्या कर भागे आरोपियों के साथ एसयूएजी सोनीपत, क्राइम यूनिट-वन सोनीपत व खरखौदा पुलिस की मुठभेड़। वारदात के कुछ ही घंटे बाद दो आरोपी हिमांशु व सन्नी को गिरफ्तार किया गया।



03 अक्तूबर : छिन्नौली मार्ग पर एसयूएजी सोनीपत व क्राइम यूनिट गोहाना की बदमाशों से मुठभेड़ के बाद आरोपी निशांत व अजय काबू, जुलाई में दमकन के सीआरपीएफ जवान कृष्ण की हत्या का था आरोप।
10 सितंबर को सोनीपत में सब्जी मंडी चौक पर राहुल की गोली मारकर हत्या व व उनके दोस्त सुरजीत पर जानलेवा हमला करने का आरोप
28 जून : खरखौदा बाईपास के किनारे कुख्यात बरोणा निवासी रवि उर्फ लांबा को एसयूएजी, सोनीपत की टीम ने मुठभेड़ में गिरफ्तार किया। उस पर 12 मुकदमा दर्ज थे जबकि 45 हजार का इनामी था।



31 मई को गंगाना के पास मुठभेड़ में एक आरोपी के पैर में गोली लगी थी।
17 मई को गांव खेवड़ा के पास से एसएयूजी ने हत्यारोपियों को मुठभेड़ के बाद दबोचा। एक के पैर में गोली लगी थी।

24 अप्रैल को खरखौदा में रोहणा-बरोणा रोड से हत्या, हत्या की कोशिश, लूट व रंगदारी मांगने के दो इनामी बदमाश पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किए गए।

27 फरवरी को बैंयापुर के पास से रंगदारी मांगने के मामले में मुठभेड़ के बाद तीन को काबू किया था।
15 नवंबर, 2024 को रेवली के पास से लूट के मामले में वांछित दो बदमाशों को पकड़ा।
12 जुलाई, 2024 : दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच व स्पेशल टास्क फोर्स सोनीपत की संयुक्त टीम ने हिमांशु भाऊ गैंग के तीन शूटरों के आशीष, विक्की रिढ़ाना व सन्नी गुज्जर को खरखौदा के मटिंडू मार्ग पर हुई मुठभेड़ के बाद मार गिराया था।
5 जुलाई 2024 : कुंडली के एचडीएफसी बैंक के बाहर कैश वैन के गार्ड को गोली मारकर 38 लाख रुपये लूट के आरोपी रेवाड़ी खेड़ा, झज्जर के दीपक से बरोणा-रोहणा के बीच मुठभेड़।


3 फरवरी 2024 : रोहतक व सोनीपत की स्पेशल टास्क फोर्स की संयुक्त टीम ने गोहाना के मातूराम मिष्ठान भंडार के बाहर की गई गोलीबारी के मामले में वांछित हिमांशु भाऊ गैंग के गुर्गों साजिद खान, सौरव, जतिन को बरोणा गांव में हुई मुठभेड़ के बाद काबू किया था।
विज्ञापन




2 अक्तूबर 2023 : सिसाना के नारायण आश्रम के पीछे एसयूएजी, सोनीपत ने मुठभेड़ के बाद चार बदमाशों को पकड़ा था। आरोपी सिसाना निवासी जसबीर, मंजीत, चेतन व ओजस्व गोल्डी बरार के गैंग से जुड़े थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें