फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: जुआ खेलते और सट्टा लगाते नौ युवक गिरफ्तार

Sun, 06 Jul 2025 12:51 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
खरखौदा। खांडा मार्ग पर सट्टा लगाते हुए नौ युवक गिरफ्तार किए गए हैं। उनके खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि एक मकान में दीपक व सुनील अन्य युवकों के साथ सट्टा लगा रहे हैं।
विज्ञापन

खरखौदा थाना पुलिस ने मकान पर छापा डाला तो कुछ युवक सट्टा लगा रहे थे तो कुछ मोबाइल से क्रिकेट का सट्टा खेल रहे थे। पुलिस ने वहां से जुए व सट्टे में इस्तेमाल की गई राशि, ताश व रजिस्टर को अपने कब्जे में लिया। पुलिस ने युवकों के मोबाइल भी कब्जे में ले लिए हैं। खरखौदा पुलिस ने नौ युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। दीपक के सास से 4010 रुपये, राहुल के पास से 7220 रुपये बरामद हुए हैं।
जयपाल व पीयूष से दो-दो मोबाइल और हन्नी, आकाश, कमल, विकास, राहुल, दीपक व सुरेंद्र से एक-एक मोबाइल बरामद हुए हैं। युवकों से कुल 41330 रुपये बरामद हुए हैं। आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उनको जमानत पर छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें