फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: कॉलोनियों में रात्रि प्रकाश व्यवस्था होगी मजबूत, 9800 स्ट्रीट लाइट लगाई जाएंगी

Wed, 04 Dec 2024 01:23 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 01: सोनीपत के वार्ड नंबर 15 में लगाई गई स्ट्रीट लाइट। स्रोत: नगर निगम
विज्ञापन
सोनीपत। शहर की कॉलोनियों में रात्रि प्रकाश व्यवस्था मजबूत की जाएगी। रात्रि के समय लोगों को आवागमन के समय परेशानी से बचाने की पहल शुरू हो गई। इसके लिए नगर निगम की ओर से 9800 स्ट्रीट लाइट लगाई जाएंगी। इसके लिए मुख्यालय से मंजूरी पहले ही मिल चुकी है। अब इस प्रस्ताव को वित्त एवं अनुबंध कमेटी की बैठक में मंजूरी के लिए भेजा गया है। बैठक से मंजूरी मिलने के बाद टेंडर आवंटित करते लाइटें लगाने का काम शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन


लाखों खर्च करने बावजूद शाम होते ही सड़कों और कई मोहल्लों में अंधेरा पसर जाता है। नगर निगम की ओर से हर वर्ष स्ट्रीट लाइट की मरम्मत पर लाखों रुपये खर्च करता है। इसके बावजूद शहर में 60 फीसदी स्ट्रीट लाइटें बंद ही रहती हैं। एक साल में अब तक 10 हजार लाइटें लगाई जा चुकी हैं। उसके बावजूद कॉलोनियों में अधिकतर खंभों पर लगी स्ट्रीट लाइट शोपीस बनी हुई हैं। ज्यादातर लाइट या तो बंद पड़ी हैं या फिर उनसे कम रोशनी निकल रही है। कहीं स्विच खराब हैं, तो कहीं कनेक्शन का तार टूटा और लटका हुआ है। गली-मोहल्लों में लगी स्ट्रीट लाइट बंद होने पर अंधेरे के कारण आए दिन लोग गड्ढे में गिरकर चोटिल हो रहे हैं। लोगों की तरफ से लगातार मांग की जा रही है। शाम ढलने के बाद स्ट्रीट लाइट नहीं जलने के कारण गलियों में अंधेरा छा जाता है। वाहन चालकों के अलावा पैदल आने-जाने वालों को भी खासी दिक्कत हो रही है।
अंधेरे में गोवंश भी बनता है परेशानी का सबब
शाम होते ही अधिकतर गलियों में गोवंश का जमावड़ा लगा रहता है। स्ट्रीट लाइट नहीं होने के कारण अक्सर वाहन चालक गोवंश से टकरा जाते हैं। इसमें सबसे अधिक परेशानी दोपहिया वाहन चालकों को होती है। वाहन चालक इनसे टकराकर घायल हो जाते हैं।
विज्ञापन




विभिन्न क्षमता की लगाई जाएंगी यह लाइटें

नगर निगम की ओर रिहायशी काॅलोनियों में विभिन्न क्षमता की स्ट्रीट लाइटें लगाई जाएंगी। इनमें 20, 36, 45, 60, 72, 90, 120, 150, 200 वाट की एलईडी लाइटें लगाई जानी हैं। जिन स्थानों पर अब भी अंधेरा है वहां पर जल्द ही स्ट्रीट लाइट ठीक कराई जाएंगी। इस दौरान पुरानी लाइटों को भी बदला जाएगा। इससे स्थानीय निवासियों और राहगीरों को रात के लिए गलियाें में अंधेरे की समस्या का सामना न करना पड़े।

सभी कॉलोनियों में 9800 स्ट्रीट लाइटें लगाई जाएगी। इसके लिए मुख्यालय की ओर से मंजूरी मिल चुकी है। अब प्रस्ताव नगर निगम कार्यालय में होने वाली वित्त एवं अनुबंध कमेटी की बैठक में पारित करने के लिए भेजा गया है। इसके बाद टेंडर लगाकर कॉलोनियों में रात्रि प्रकाश व्यवस्था को बेहतर किया जाएगा। इसके बाद लोगों को रात के समय अंधेरे में गुजरने में आ रही परेशानी नहीं झेलनी पड़ेगी।
विज्ञापन

- अजय निराला, कार्यकारी अभियंता, नगर निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें