फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: पुलिस का नाइट डोमिनेशन, 4317 से अधिक वाहन जांचें

Mon, 23 Jun 2025 12:46 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। पुलिस विभाग ने नाइट डोमिनेशन के दौरान अवैध हथियार और बाइक चोरी के मामले में आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अभियान के तहत 4317 वाहनों की गहन जांच की गई। पुलिस ने जिले भर में नाका प्वाइंट्स लगाकर दोपहिया, चारपहिया, हल्के और बड़े वाहनों की जांच की। इस दौरान 149 वाहनों के चालान किए गए और 23 वाहनों को जब्त किया। साथ ही पीसीआर, राइडर और पैदल गश्त कर जांच की गई।
विज्ञापन


पुलिस उपायुक्त नरेंद्र कादियान ने बताया कि ''नाइट डोमिनेशन'' एक विशेष अभियान है। इसका उद्देश्य शहर के होटलों, धर्मशालाओं, सार्वजनिक स्थानों और आने-जाने वाले वाहन चालकों की जांच करना है। यह अभियान सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने और हुड़दंगबाजी करने वाले लोगों के खिलाफ विशेष रूप से केंद्रित है। क्योंकि इससे असामाजिक तत्वों में भय पैदा होता है।
अभियान के दौरान पुलिस ने अवैध हथियार सहित गांव जाखौली निवासी अभिषेक को गिरफ्तार किया है। उसे अदालत में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया है। थाना शहर में जनवरी में दर्ज बाइक चोरी के मामले में आरोपी कैथल जिला के गांव पिलानी निवासी कृष को गिरफ्तार कर चोरी की गई बाइक बरामद की गई। इस दौरान एक बेल जंपर और एक उद्धोषित अपराधी को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें