फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: निधि व विनय मलिक को सर्वश्रेष्ठ एथलीट के खिताब से नवाजा

Sat, 23 Nov 2024 05:33 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटाे 35- सोनीपत के हिंदू कॉलेज ऑफ फार्मेसी के खेल मैदान में आयोजित खेलकूद प्रतियाेगिता में विज
विज्ञापन
सोनीपत। द सोनीपत हिंदू एजुकेशनल एवं चैरिटेबल सोसाइटी की तरफ से आयोजित अंतर-महाविद्यालय स्पोर्ट्स-ओ-मेनिया-2024 खेल प्रतियोगिता का शुक्रवार को समापन किया गया। अंतिम दिन वॉलीबॉल व ई-स्पोर्ट्स स्पर्धा में खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा दिखाई। प्रतियोगिता के समापन पर हिंदू कन्या महाविद्यालय की छात्रा निधि व हिंदू महाविद्यालय के छात्र विनय मलिक को सर्वश्रेष्ठ एथलीट घोषित किया गया। मुख्यातिथि के रूप में पहुंचे भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष तीर्थ राणा व भाजपा नेता आजाद नेहरा ने विजेताओं को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन

हिंदू कॉलेज ऑफ फॉर्मेसी के खेल मैदान पर आयोजित प्रतियोगिता में हिंदू संस्था के विभिन्न महाविद्यालयों की 78 टीमों के करीब 800 खिलाड़ियों ने प्रतिभागिता करते हुए अपनी खेल प्रतिभा दिखाई। अंतिम दिन बतौर अतिथि पहुंचे हिंदू सोसाइटी के पूर्व प्रधान कमल गुप्ता ने बताया कि प्रतियोगिता में बाॅस्केटबाल, वाॅलीबाॅल, शतरंज, एथलेटिक्स, बैडमिंटन, टेनिस स्पर्धाएं आयोजित की गई थी, जिसमें खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किए। उन्होंने खिलाड़ियों को कहा कि खेलों से विद्यार्थी का शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य बेहतर रहता है। विद्यार्थी खेलों में प्रतिभागिता कर अपने भविष्य को भी उज्ज्वल बना सकते हैं। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को किसी न किसी खेल में प्रतिभागिता करने के लिए प्रेरित किया।
यह रहे परिणाम
वालीबॉल : पानीपत के समालखा पाइट कॉलेज की टीम ने प्रथम, हिंदू महाविद्यालय की टीम ने द्वितीय व हिंदू कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग की टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

ई-स्पोर्ट्स : हिंदू इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट की टीम ने पहला, हिंदू कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग की टीम ने दूसरा व पाइट समालखा की टीम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें