फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: एनएचएम के प्रशासनिक निदेशक ने जिला अस्पताल में जांची व्यवस्थाएं

Tue, 21 Apr 2026 02:18 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो : सोनीपत के नागरिक अस्पताल में व्यवस्थाओं की जांच करने पहुंचे राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के
विज्ञापन
सोनीपत। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के प्रशासनिक निदेशक डॉ. जितेंद्र कादियान ने सोमवार को जिला नागरिक अस्पताल का निरीक्षण किया। उन्होंने ऑपरेशन थिएटर (ओटी), आईसीयू, आपातकालीन वार्ड और डिस्पेंसरी की कार्यप्रणाली की जांच की। वह सबसे पहले अस्पताल के नवनिर्मित और आधुनिक ऑपरेशन थिएटर (ओटी) पहुंचे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि इस सुविधा का लाभ अधिक से अधिक मरीजों को मिले। उन्होंने डॉक्टराें को निर्देश दिए कि वह सर्जरी के लिए आने वाले मरीजों की संख्या में वृद्धि करें ताकि संसाधनों का पूर्ण उपयोग हो सके और आम जनता को निजी अस्पतालों के महंगे खर्च से बचाया जा सके।
निरीक्षण के दौरान डॉ. जितेंद्र कादियान जब आईसीयू पहुंचे तो वहां कोई भी मरीज दाखिल नहीं मिला। इस पर उन्होंने असंतोष जाहिर जताते हुए निर्देश दिए कि गंभीर मरीजों को यहीं दाखिल कर इलाज मुहैया कराया जाए। अस्पताल में स्वच्छता और अनुशासन बनाए रखने के लिए निदेशक काफी सख्त नजर आए।
विज्ञापन

ओटी के प्रवेश द्वार के बाहर रखा एक पुराना जूतों रैक देखकर उन्होंने नाराजगी जताई और उसे तुरंत वहां से हटाने के निर्देश दिए। इस दौरान सिविल सर्जन डॉ. ज्योत्सना, उप चिकित्सा अधीक्षक डॉ. गिन्नी लांबा भी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें