फोटो : 12: एमएसएमई औद्योगिक एसोसिएशन बड़ी महासचिव हरप्रीत सिंह।
- फोटो : 1
गन्नौर। भिगान टोल प्लाजा पर रोजाना लगने वाले जाम से हो रहे वायु प्रदूषण को लेकर एमएसएमई औद्योगिक एसोसिएशन बड़ी ने राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) से हस्तक्षेप करने की मांग की है।
एसोसिएशन की ओर से भेजे गए पत्र में कहा गया है कि ग्रैप का उद्देश्य वायु प्रदूषण को नियंत्रित करना है लेकिन टोल प्लाजा पर वाहनों की लंबी कतार लगने से इसका उद्देश्य प्रभावित हो रहा है।
एसोसिएशन के महासचिव हरप्रीत सिंह ने बताया कि औद्योगिक क्षेत्र के करीब 90 प्रतिशत उद्योगपति व कर्मचारी प्रतिदिन दिल्ली और सोनीपत से आवागमन करते हैं।
उन्हें भिगान टोल प्लाजा पर 10 से 15 मिनट तक जाम का सामना करना पड़ता है। इससे न केवल ईंधन की भारी बर्बादी होती है बल्कि वाहन लगातार चालू रहने से वायु प्रदूषण भी तेजी से बढ़ता है। ग्रैप के तहत वाहनों पर अलग-अलग प्रतिबंध लागू किए जा रहे हैं तो टोल प्लाजा पर भी इसे प्रभावी रूप से लागू किया जाना चाहिए।
एसोसिएशन ने मांग की कि ग्रैप अवधि के दौरान वाहनों को टोल प्लाजा से बिना रुके गुजरने की अनुमति दी जाए, ताकि अनावश्यक ठहराव और प्रदूषण को रोका जा सके। संवाद